कनेरा पुलिस ने चोरी की वारदात का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सार

धर्मेंद्र सिंह लोधी|टीकमगढ़। चौकी कनेरा थाना बम्होरीकला पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर चोरी गया मशरूका बरामद किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विस्तार

टीकमगढ़। जिले में चोरी और संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कनेरा पुलिस ने चोरी के एक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक 31 अगस्त 2026 को ग्राम सिमराखुर्द निवासी 50 वर्षीय दीपचंद्र पिता हल्लू रैकवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार 24 अगस्त की शाम करीब 7 बजे से 27 अगस्त की सुबह 9 बजे के बीच अज्ञात चोर उसके मकान का ताला तोड़कर चोरी कर ले गया था।

फरियादी की शिकायत पर थाना बम्होरीकला में अपराध क्रमांक 178/26, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पूछताछ में चोरी करना स्वीकार करने का दावा

विवेचना के दौरान पुलिस ने ग्राम सिमराखुर्द निवासी मुकेश पिता मनोरी लाल रैकवार, उम्र 26 वर्ष और ब्रजगोपाल उर्फ भज्जू पिता लच्छी जोगी, उम्र 32 वर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात करना स्वीकार किया। इसके बाद आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया मशरूका बरामद किया गया और दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।

न्यायालय ने भेजा जेल

गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय जतारा के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ सुधीर अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम और आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाह और एसडीओपी जतारा राहुल कटरे का मार्गदर्शन रहा।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

पुलिस कार्रवाई में थाना प्रभारी बम्होरीकला उपनिरीक्षक नीतू खटीक, चौकी प्रभारी कनेरा उपनिरीक्षक आकाश रूसिया, प्रधान आरक्षक हरिश्चंद्र सिंह, आरक्षक मनोज यादव, अजीत जादौन, वीरेंद्र प्रजापति, हरगोविंद और बलराम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 
 
  • kanera-police-tikamgarh-theft-case-two-accused-arrested
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना