
टीकमगढ़।धर्मेंद्र सिंह लोधी| बल्देवगढ़ तहसील के ग्राम कन्नपुर में गोचर (चरनोई) भूमि पर कथित अतिक्रमण को लेकर विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गोचर भूमि का सीमांकन कर कथित अतिक्रमण हटाने और भूमि को गौवंश के लिए मुक्त कराने की मांग की गई है।
गोचर भूमि पर कब्जे का लगाया आरोप
ज्ञापन में संगठनों ने आरोप लगाया कि गांव की गोचर भूमि पर कुछ लोगों ने कथित रूप से अवैध कब्जा कर लिया है। इसके कारण गौवंश के लिए चारा और पानी की समस्या उत्पन्न हो रही है तथा मवेशी सड़कों पर भटकने को मजबूर हैं। इससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ने का दावा किया गया है।
सीमांकन और कार्रवाई की मांग
ज्ञापन में गोचर भूमि के रूप में दर्ज खसरा नंबर 268, 269, 270, 271, 272, 277, 281, 284 और 285 का उल्लेख करते हुए राजस्व विभाग से तत्काल सीमांकन कराने की मांग की गई है। संगठनों ने कहा कि यदि जांच में अतिक्रमण पाया जाता है तो नियमानुसार उसे हटाकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए।
आंदोलन की चेतावनी
विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल और ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो वे आंदोलन और चक्काजाम करने के लिए बाध्य होंगे।
यह भी पढ़े: टीकमगढ़ में चार आदतन अपराधी जिला बदर, एसपी की अनुशंसा पर कलेक्टर का आदेश
- kannpur-gochar-land-encroachment-memorandum-submitted-to-tehsildar-tikamgarh









