
कासगंज: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद कासगंज में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष अभियान की शुरुआत की गई। पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री ओ.पी. सिंह के निर्देशन में पुलिस लाइन परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें ‘एक पेड़ मां के नाम’ थीम के तहत पौधे रोपे गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री सुशील कुमार ने पुलिस लाइन परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित पुलिसकर्मियों को पौधों की देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी दिलाया। एएसपी सुशील कुमार ने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में पौधारोपण को आदत बना ले और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाए, तो यह अभियान एक बड़े जन-आंदोलन का रूप ले सकता है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को समय की आवश्यकता बताया।
अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य आम जनता में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को भावनात्मक रूप से पौधारोपण से जोड़ना है, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन सुश्री शाहिदा नसरीन, प्रतिसार निरीक्षक श्री रवीन्द्र मलिक सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
ये भी पढ़े – गंजडुंडवारा में झोलाछाप डॉक्टरों का जाल, बिना डिग्री चल रहे अवैध क्लीनिक, मरीजों की जान पर संकट
- kasganj-police-line-environment-day-tree-plantation-ek-ped-maa-ke-naam










