खजुराहो में केन-बेतवा परियोजना मुआवजे पर बैठक, विस्थापितों की मांगों पर हुआ मंथन

खजुराहो: केन-बेतवा लिंक परियोजना के अंतर्गत मुआवजे से जुड़े मुद्दों पर शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया एवं परियोजना से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी नवीन गौर सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।

बैठक में परियोजना से प्रभावित विस्थापितों के प्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान प्रभावित क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने मुआवजे और पुनर्वास से संबंधित अपनी समस्याएं एवं सुझाव रखे, जिन्हें अधिकारियों ने गंभीरता से सुना।

विस्थापितों ने पुनर्वास पात्रता के लिए वर्तमान कट-ऑफ तिथि में संशोधन कर 1 अप्रैल 2026 करने, गांव के बदले गांव के सिद्धांत को लागू करने तथा मुआवजा राशि 12.5 लाख रुपए से बढ़ाकर 25 लाख रुपए करने का प्रस्ताव रखा।अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि सभी सुझावों और मांगों को संकलित कर उच्च स्तर पर प्रस्तुत किया जाएगा तथा समुचित समाधान के लिए आगे भी संवाद जारी रखा जाएगा।

ये भी पढ़े – खजुराहो: बागेश्वर सरकार से मिले पूर्व जस्टिस बी.आर. गवई, दर्शन कर लिया आशीर्वाद

  • khajuraho-ken-betwa-project-compensation-meeting-displaced-demand
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना