खजुराहो योग महोत्सव में ब्रेकफास्ट पैकेट वितरण के दौरान अफरा-तफरी, भीड़ नियंत्रण व्यवस्था पर उठे सवाल

खजुराहो/पशुराम रैकवार की रिपोरेट:  विश्व धरोहर स्थल खजुराहो स्मारक समूह के मुख्य पश्चिमी समूह मंदिर परिसर में आयोजित “Yoga for Healthy Aging” थीम आधारित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस काउंटडाउन योग महोत्सव के दौरान ब्रेकफास्ट पैकेट वितरण के समय अव्यवस्था की स्थिति बन गई।

योगाभ्यास कार्यक्रम के बाद जैसे ही ब्रेकफास्ट पैकेट वितरित किए जाने लगे, मौके पर मौजूद लोगों में अचानक भीड़ बढ़ गई और धक्का-मुक्की जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और युवा सभी जल्दबाजी में पैकेट लेने लगे, जिससे कई लोग एक से अधिक पैकेट लेकर निकलते भी दिखाई दिए।

Yoga for Healthy Aging कार्यक्रम में लगभग 800 लोग शामिल हुए थे, लेकिन वितरण व्यवस्था के दौरान उचित कतार प्रणाली और नियंत्रण न होने के कारण स्थिति बिगड़ गई। कुछ बच्चों के खाली हाथ लौटने की भी जानकारी सामने आई है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद आयोजन की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय स्तर पर लोगों का कहना है कि ऐसे बड़े और संवेदनशील आयोजन में भोजन वितरण के लिए अलग काउंटर, सीमित वितरण व्यवस्था और बेहतर भीड़ नियंत्रण जरूरी था, ताकि इस तरह की स्थिति न बने। हालांकि इस पूरे मामले में आयोजकों की ओर से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़े – खजुराहो में योग महोत्सव के दौरान VVIP एंट्री पर उठे सवाल

  • khajuraho-yoga-festival-breakfast-distribution-chaos-video-viral
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना