खंडवा: कॉलेज चलो अभियान के तहत विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और ई-प्रवेश प्रक्रिया की दी जानकारी

खंडवा।  हुकुमचंद यादव शासकीय नवीन आदर्श स्नातक महाविद्यालय द्वारा संचालित “कॉलेज चलो अभियान” के द्वितीय चरण के अंतर्गत विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

महाविद्यालयीन प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विवेक केशरे एवं अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र चौबे के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान के तहत महाविद्यालय की टीम ने पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमलपुरा एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंगोट पहुंचकर विद्यार्थियों को महाविद्यालयीन प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी दी।

ऑनलाइन ई-प्रवेश प्रक्रिया के बारे में विस्तार से समझाया

इस दौरान ई-प्रवेश प्रभारी डॉ. विष्णु प्रसाद भाला सहित प्राध्यापक प्रो. महेश कुमार तिवारी, प्रो. सतीश तनवे और प्रो. वर्षा रानी गंगराड़े ने विद्यार्थियों को विषय चयन, छात्रवृत्ति योजनाओं, रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रमों और ऑनलाइन ई-प्रवेश प्रक्रिया के बारे में विस्तार से समझाया।

प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की

अभियान के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि उच्च शिक्षा युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अभियान में भाग लेते हुए प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

  • khandwa-college-chalo-abhiyan-students-educated-higher-education-e-admission-process
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना