खंडवा: किसान संघ ने खरीदी व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल, 5 अप्रैल से न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी

खंडवा की नई अनाज मंडी में गुरुवार को भारतीय किसान संघ की मासिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में प्रांत मंत्री धर्मचंद गुर्जर, जिलाध्यक्ष राधेश्याम चाचरिया, उपाध्यक्ष कालुसिंह चौहान सहित कई पदाधिकारी और किसान मौजूद रहे।

बैठक के दौरान किसानों की मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन के नाम जिलाधीश को सौंपा गया। ज्ञापन में प्रमुख रूप से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की तारीख बार-बार बढ़ाने पर रोक लगाने और 5 अप्रैल 2026 से खरीदी प्रारंभ करने की मांग शामिल थी। इसके अलावा, जिला सहकारी बैंकों में ऋण वसूली की अंतिम तिथि 31 मई 2026 तक बढ़ाने की भी अपील की गई, क्योंकि खरीदी में देरी के कारण लगभग 80 प्रतिशत किसान समय पर ऋण नहीं चुका पाए।

ये भी पढ़े – खंडवा: शाला प्रवेशोत्सव में कलेक्टर ने विद्यार्थियों से किया संवाद, एसपी ने बताए सफलता के टिप्स

किसान संघ ने नरवाई प्रबंधन और मंडी में संसाधनों की कमी पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि एफआईआर और जुर्माना लगाने के बजाय किसानों को उचित संसाधन और समर्थन दिया जाना चाहिए। संघ ने यह भी आरोप लगाया कि बारदाने की कमी का हवाला देकर किसानों की उपज कम तौलने की कोशिश की जा रही है, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके अलावा, बिजली विभाग की लापरवाही से खेतों में आग लगने के नुकसान की भरपाई धारा 6/4 के तहत करने की मांग भी उठाई गई।

बैठक में किसान संघ ने साफ चेतावनी दी कि यदि 5 अप्रैल से गेहूं की खरीदी शुरू नहीं की गई, तो 6 अप्रैल 2026 से तहसील स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। बैठक में दिनेश महाजन, हरसिंह डोडे, सुभाष यादव, गुलाब भाई, रामचंद चाचरिया, परशुराम राठौड़ सहित अन्य किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक गंगराड़े ने किया।

ये भी पढ़े – खंडवा: हनुमान जयंती पर पवन धाम मंदिर में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का समापन

  • khandwa-farmer-union-questions-purchase-system-warns-protest
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    बुरहानपुर में भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान: कार्यकर्ताओं को कौशल निखारने और अनुशासन का पाठ

    बुरहानपुर: भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने गुरुवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय…

    आगे पढ़ें
    बुरहानपुर: सरोला फाटा दरियापुर में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर, 4 घायल; पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बची जान

    बुरहानपुर: सरोला फाटा दरियापुर क्षेत्र में गुरूवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो जाने से…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अपने ही मकड़जाल में फंसा पीएचक्यू, 500 पदों की भर्ती प्रक्रिया पर सवाल

    अपने ही मकड़जाल में फंसा पीएचक्यू, 500 पदों की भर्ती प्रक्रिया पर सवाल

    जमीन में भी आईटी का खेल, रिटायर्ड अधिकारी और कंपनी पर बढ़ीं चर्चाएं

    जमीन में भी आईटी का खेल, रिटायर्ड अधिकारी और कंपनी पर बढ़ीं चर्चाएं

    प्रधानमंत्री मोदी का ‘मिशन कर्मयोगी’ पर जोर: प्रशासनिक सुधारों को मिलेगी नई ऊर्जा

    प्रधानमंत्री मोदी का ‘मिशन कर्मयोगी’ पर जोर: प्रशासनिक सुधारों को मिलेगी नई ऊर्जा

    मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश सहयोग सम्मेलन: सीएम डॉ. मोहन यादव का वाराणसी दौरा

    मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश सहयोग सम्मेलन: सीएम डॉ. मोहन यादव का वाराणसी दौरा

    ब्रांडवाणी एक्सक्लूसिव – महावीर जयंती विशेष: “अहिंसा परमो धर्म:” – प्रभु महावीर के प्रवचनों से दुनिया के नाम संदेश

    ब्रांडवाणी एक्सक्लूसिव – महावीर जयंती विशेष: “अहिंसा परमो धर्म:” – प्रभु महावीर के प्रवचनों से दुनिया के नाम संदेश