‘पटाखा’ बुलेट वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, जब्त मॉडिफाइड साइलेंसरों पर चलाया रोड रोलर

खंडवा: शहर में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर बुलेट मोटरसाइकिलों से पटाखों जैसी तेज आवाज निकालने वाले वाहन चालकों के खिलाफ खंडवा पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत जब्त किए गए मॉडिफाइड साइलेंसरों को सोमवार शाम नगर निगम चौराहे पर रोड रोलर से नष्ट किया गया।

पुलिस के अनुसार, पिछले कुछ समय से शहर के विभिन्न क्षेत्रों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक देर रात मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट मोटरसाइकिलों से तेज आवाज करते हुए सड़कों पर घूमते हैं। इससे आम नागरिकों को असुविधा होने के साथ-साथ ध्वनि प्रदूषण की समस्या भी उत्पन्न हो रही थी।

शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने यातायात पुलिस और जिले के सभी थाना प्रभारियों को संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। अभियान के दौरान ऐसे कई वाहन चालकों की पहचान की गई, जिनकी बुलेट मोटरसाइकिलों में नियमों के विरुद्ध मॉडिफाइड साइलेंसर लगाए गए थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इन वाहनों के साइलेंसर जब्त कर लिए।

सोमवार को नगर निगम चौराहे पर जब्त किए गए साइलेंसरों को सार्वजनिक रूप से रोड रोलर से नष्ट किया गया। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करना तथा अवैध मॉडिफिकेशन करने वालों को स्पष्ट संदेश देना है। उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) अनिल कुमार राय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार तेज आवाज और पटाखों जैसी ध्वनि उत्पन्न करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसरों के विरुद्ध अभियान चलाया गया है। अभियान के दौरान जब्त किए गए साइलेंसरों को नियमानुसार नष्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के दौरान यातायात थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह परिहार सहित यातायात पुलिस का स्टाफ एवं अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े – चलती टवेरा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी, हादसा CCTV में कैद; एक युवती की मौत, सात घायल

  • khandwa-police-crushes-modified-bullet-silencers-with-road-roller
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना