खंडवा में रेड क्रॉस सोसाइटी का स्वास्थ्य जागरूकता शिविर, महिलाओं व किशोरियों को दिए गए महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुझाव

खंडवा: रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर, दादाजी वार्ड में महिलाओं एवं किशोरियों के लिए एक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लक्ष्मी अलावा मैडम ने उपस्थित महिलाओं और किशोरियों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सभी को अपने आहार में हरी सब्जियाँ, फल, दाल, दूध, अंडे और अनाज को शामिल करना चाहिए। आयरन और कैल्शियम से भरपूर भोजन जैसे पालक, चुकंदर और दूध शरीर के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। साथ ही उन्होंने नियमित व्यायाम पर जोर देते हुए कहा कि प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट टहलना, योग या हल्का व्यायाम करना चाहिए, जिससे शरीर फिट रहता है और मानसिक तनाव भी कम होता है।

शिविर में मासिक धर्म स्वच्छता, पर्याप्त पानी पीने, पूरी नींद लेने, एनीमिया से बचाव, मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने जैसे विषयों पर भी जानकारी दी गई। इसके अलावा जंक फूड, अधिक मोबाइल उपयोग और नशे जैसी हानिकारक आदतों से दूर रहने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने महिलाओं एवं किशोरियों को आत्मनिर्भर बनने और स्वयं को किसी से कम न समझने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर अनीता सिंह, चेयरमैन अखिलेश गुप्ता, मुख्य अतिथि गोपी शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोगों ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन अनिल बाहेती ने किया तथा आभार सचिव भानु पटेल ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में डॉ. आशीष पारे, योगेश कोटवाले, रविंद्र सिंह, एच. आर. पांडे, राकेश पालीवाल, प्रेम नारायण पिपलोनिया, सुरेंद्र सोलंकी और सनत श्रीमाली विशेष रूप से उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े – खंडवा: नकली घी बनाने का भंडाफोड़, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

  • khandwa-redcross-health-awareness-camp-women-girls
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ताप्ती मिल कर्मचारियों के 11 माह से लंबित वेतन का मुद्दा दिल्ली पहुंचा, सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने वस्त्र मंत्रालय से की मुलाकात

    बुरहानपुर। ताप्ती मिल (नेशनल टेक्सटाइल्स कॉर्पोरेशन-एनटीसी) बुरहानपुर के कर्मचारियों…

    आगे पढ़ें
    बुरहानपुर में 7 दिवसीय SPO प्रशिक्षण संपन्न, कोटवारों और नगर सुरक्षा समिति सदस्यों को सिखाए पुलिसिंग के गुर

    बुरहानपुर। जिले में आगामी मोहर्रम पर्व, धार्मिक आयोजनों और…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रिटायर्ड आईएएस से निपटने के लिए एसीएस की पोस्टिंग?

    रिटायर्ड आईएएस से निपटने के लिए एसीएस की पोस्टिंग?

    प्रमोटी आईपीएस की कार्रवाई से प्रदेश पुलिस की छवि पर सवाल

    प्रमोटी आईपीएस की कार्रवाई से प्रदेश पुलिस की छवि पर सवाल

    टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, पूछा- पूरा प्लेटफॉर्म बंद करने की जरूरत क्यों?

    टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, पूछा- पूरा प्लेटफॉर्म बंद करने की जरूरत क्यों?

    1 जुलाई से महंगे होंगे टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन, दूसरी बार बढ़े दाम

    1 जुलाई से महंगे होंगे टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन, दूसरी बार बढ़े दाम

    रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने

    रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने