मैहर के आल्हा ताल में गंगा दशहरा पर होंगे सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम, कलेक्टर ने बैठक में तय की रूपरेखा

मैहर: गंगा दशहरा के अवसर पर इस वर्ष 26 मई को आल्हा ताल में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यावरण संरक्षण से जोड़कर मनाया जाएगा। कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने समय-सीमा बैठक में कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की और संबंधित विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी।

कार्यक्रम के दौरान आल्हा ताल में सांध्यकालीन गंगा आरती, शास्त्रीय संगीत और कथक नृत्य की प्रस्तुति होगी। साथ ही दीपदान और जल संरक्षण की थीम पर विशेष आयोजन किया जाएगा। सुबह 10 बजे से नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा और स्थल पर आकर्षक रंगोली सजाई जाएगी।

कार्यक्रम के संचालन के लिए सीईओ जिला पंचायत को नोडल अधिकारी और एसडीएम मैहर को संयोजक नियुक्त किया गया है। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि स्वच्छ सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक वार्ड में स्वच्छता एम्बेसडर नियुक्त किए जाएं और बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया जाए।

इसके अलावा सीएम हेल्पलाइन और अन्य लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण, जनगणना कार्य की प्रगति, अस्पतालों की व्यवस्थाओं और विकास कार्यों की समीक्षा भी बैठक में की गई। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभागीय अधिकारी समय-सीमा बैठकों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें और शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।

ये भी पढ़े – मैहर में सीएसआर से विकास को नई रफ्तार: 5 चौराहे, 10 आंगनवाड़ी और अस्पताल के 5 वार्ड होंगे कायाकल्प

 
 
  • maihar-ganga-dussehra-alha-tal-2026-program
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप

    बल्देवगढ़/ धर्मेंद्र सिंह लोधी: बल्देवगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र की…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना