कोलारस में छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जुलूस निकालकर भेजा जेल

कोलारस।कुलदीप शर्मा| शिवपुरी जिले के कोलारस में शासकीय कन्या विद्यालय के आसपास छात्राओं से कथित छेड़छाड़ और अश्लील टिप्पणियां करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी का शहर में पैदल जुलूस भी निकाला। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सख्त संदेश देना है।

लगातार शिकायतों के बाद हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार आरोपी टिल्ला खान (35) निवासी कटरा मोहल्ला, कोलारस, पिछले कुछ दिनों से पुराने थाने के पास स्थित शासकीय कन्या विद्यालय के बाहर मंडराता था। आरोप है कि वह स्कूल आने-जाने वाली छात्राओं पर अशोभनीय टिप्पणियां कर उन्हें परेशान करता था। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद छात्राओं और उनके अभिभावकों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने निकाला पैदल जुलूस

थाना प्रभारी पुनीत वाजपेयी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम गठित की, जिसने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी का एबी रोड, थाने के सामने से कन्या विद्यालय की एप्रोच रोड होते हुए सदर बाजार तक पैदल जुलूस निकाला गया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

छात्राओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: पुलिस

थाना प्रभारी पुनीत वाजपेयी ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और विशेष रूप से छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि स्कूल और कॉलेजों के आसपास असामाजिक तत्वों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि इससे छात्राओं में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी और असामाजिक तत्वों में कानून का भय बढ़ेगा।

 
 
  • kolaras-police-arrested-eve-teaser-school-girls-shivpuri-news
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना