कुशीनगर में काल बना ईंट भट्ठा: पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से तीन मासूमों की मौत; छत्तीसगढ़ से आए थे मजदूर परिवार

कुशीनगर/गोविंद पटेल: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ मैनपुर ग्रामसभा के दिनापट्टी स्थित पंकज ईंट उद्योग भट्ठे पर बने पानी से लबालब गहरे गड्ढे में डूबने से तीन मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में दो सगी बहनें और एक भाई शामिल हैं। इस हादसे ने ईंट भट्ठा संचालकों की घोर लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को एक बार फिर उजागर कर दिया है।

ईंट निर्माण के लिए मिट्टी खनन के कारण भट्ठे के पास ही बड़े और गहरे गड्ढे बन गए थे, जिनमें पानी भरा हुआ था। भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर परिवारों के बच्चे वहीं पास में खेल रहे थे, तभी अचानक तीनों बच्चे गहरे पानी की चपेट में आ गए और डूब गए। काफी देर तक बच्चों के दिखाई न देने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की, जिसके बाद तीनों के शव पानी से बरामद हुए। मृतकों की पहचान ढाई वर्षीय अनुष्का, तीन वर्षीय अभय पटेल और सात वर्षीय अनन्या के रूप में हुई है।

सभी बच्चे बिलासपुर-जांजगीर क्षेत्र के रहने वाले थे और उनके माता-पिता ईंट भट्ठे पर मजदूरी का काम करते हैं। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही कसया पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं एडीएम वैभव मिश्रा सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिलाया है।

ये भी पढ़े – कुशीनगर:गड्ढों और कीचड़ में तब्दील सिंचाई विभाग का रास्ता, लोग परेशान

  • kushinagar-three-children-died-after-drowning-in-brick-kiln-pit
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    झांसी में SSP का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 27 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 14 थानों के प्रभारी बदले

    झांसी/ रानू परिहार: जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल में पुलिसकर्मियों के लिए बड़ा ऐलान, दो साल में आरक्षक-SI के सभी रिक्त पद भरने का लक्ष्य

    भोपाल में पुलिसकर्मियों के लिए बड़ा ऐलान, दो साल में आरक्षक-SI के सभी रिक्त पद भरने का लक्ष्य

    IPS अधिकारी के पति के संविलियन पर सवाल, 16 साल की सेवा प्रभावित होने का दावा

    IPS अधिकारी के पति के संविलियन पर सवाल, 16 साल की सेवा प्रभावित होने का दावा

    भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

    भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर