एक्शन में एआरटीओ कुशीनगर: बिना फिटनेस दौड़ रही स्कूल बसों पर कसेगा शिकंजा, ओवरलोड वाहनों पर भी जुर्माना

कुशीनगर: स्कूली वाहनों की सुरक्षा और निर्धारित मानकों के अनुपालन को लेकर परिवहन विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। उप परिवहन आयुक्त गोरखपुर परिक्षेत्र ने सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय कुशीनगर का निरीक्षण कर समीक्षा बैठक की, जिसमें स्कूली वाहनों की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में जानकारी सामने आई कि जिले में 203 स्कूली वाहनों के परमिट समाप्त हो चुके हैं, जिस पर उप परिवहन आयुक्त ने सभी वाहनों को तत्काल परमिट से आच्छादित कराने और बिना परमिट चल रहे वाहनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा 168 स्कूली वाहनों की फिटनेस और पीयूसी समाप्त होने पर संबंधित विद्यालयों को नोटिस जारी किया गया है। वहीं UPISVMP पोर्टल पर पंजीकृत 1672 वाहनों में से 250 वाहन अब तक विद्यालय प्रबंधन द्वारा ऑनबोर्ड नहीं किए गए हैं, जिस पर नाराजगी जताई गई।

सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी मो. अजीम ने बताया कि अब तक 1316 वाहनों का निरीक्षण किया गया है, जिनमें 681 वाहनों में परमिट, फिटनेस और तकनीकी कमियां पाई गई हैं। इन सभी को नोटिस भेजकर 15 मई 2026 तक कमियां दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रवर्तन कार्रवाई के तहत एनएच-28 फोरलेन, फाजिलनगर और पटेहरवा रोड पर ओवरलोड बालू वाहनों की जांच की गई, जिसमें छह वाहन पकड़े गए और उन्हें कसया थाने में निरुद्ध किया गया।

इन पर कुल 2.50 लाख रुपये का प्रशमन शुल्क लगाया गया, जिसमें से 1.50 लाख रुपये की वसूली की जा चुकी है। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि स्कूली वाहनों और ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ये भी पढ़े – कुशीनगर में नर्सिंग कॉलेज की स्थापना को मंजूरी, मेडिकल कॉलेज के पास मिलेगी निशुल्क भूमि; योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला

  • kushinagar-transport-department-strict-action-school-bus-permit-fitness-brahmandwani
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना