महराजगंज पुलिस का बड़ा एक्शन: एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

महराजगंज/मोहम्मद आलम की रिपोर्ट: जनपद की श्यामदेउरवां थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरजनपदीय एटीएम चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में एटीएम कार्ड और नकदी बरामद की है। यह गिरोह एटीएम बूथों पर मदद के बहाने भोले-भाले लोगों के कार्ड बदलकर उनके खातों से रकम उड़ाने में माहिर था।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में आधुनिक डिजिटल तकनीक ‘त्रिनेत्र’ और ‘यक्ष’ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। इन तकनीकी माध्यमों से अपराधियों की सटीक पहचान की गई और उन्हें उस समय दबोचा गया जब वे किसी नई वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से 34 अलग-अलग बैंकों के एटीएम कार्ड, 45 हजार रुपये नकद, 2 मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि आरोपी एटीएम बूथ के अंदर सक्रिय रहते थे और जैसे ही कोई व्यक्ति पैसे निकालने में कठिनाई महसूस करता, वे मदद के बहाने उसका पिन जान लेते और पलक झपकते ही कार्ड बदल देते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क की तलाश में जुटी है।

ये भी पढ़े – महराजगंज में दर्दनाक हादसा, महिला को चार ट्रकों ने कुचला; शव कूड़ा गाड़ी से भेजने पर भड़के लोग

  • maharajganj-atm-card-exchange-gang-busted-two-arrested-trinetra-technology-brahmandwani
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना