लाड़ली बहना योजना की 38वीं किश्त जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं को मिले ₹1835 करोड़

भिंड/ रामपाल कुशवाह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भिंड जिले के लहार में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 38वीं किश्त जारी करते हुए प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 15 हजार से अधिक महिलाओं के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से 1835 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के तहत पहले 1000 रुपये दिए जाते थे, जिसे बढ़ाकर अब 1500 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले ढाई वर्षों में लाड़ली बहनों के खातों में 51 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे ट्रांसफर की जा चुकी है।

इसी माह समान नागरिक संहिता लागू

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला, किसान, गरीब और युवाओं के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी जनहित की योजनाएं जारी रहेंगी। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि मध्यप्रदेश में इसी माह समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए प्रदेशभर से 10 लाख से अधिक सुझाव प्राप्त हुए हैं।

नए पीजी कॉलेज की स्थापना की घोषणा

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने भिंड जिले के लिए 322 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात भी दी। इनमें 238.96 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए 40 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 83.33 करोड़ रुपये की लागत वाली 16 नई परियोजनाओं का भूमिपूजन शामिल है। साथ ही लहार में नए पीजी कॉलेज की स्थापना की घोषणा भी की गई।

यह भी पढ़ें: http://मध्य प्रदेश में UCC लागू करने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री मोहन यादव को सौंपी गई अंतिम रिपोर्ट

महिला स्व-सहायता समूहों के स्टॉल का अवलोकन

मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए संचालित योजनाओं, गौशालाओं के विस्तार, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, उद्योगों में निवेश, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर और सड़क परिवहन निगम की बस सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में सरकार की योजनाओं की भी जानकारी दी। कार्यक्रम में विभिन्न हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए गए तथा विभागीय प्रदर्शनी और महिला स्व-सहायता समूहों के स्टॉल का अवलोकन भी किया गया।

बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित

कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला, विधायक अम्बरीश शर्मा, विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह, जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदौरिया, आईजी सचिन अतुलकर, कलेक्टर किरोड़ी लाल मीना, पुलिस अधीक्षक सूरज वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

  • ladli-behna-yojana-38th-installment-cm-mohan-yadav-bhind-lahar
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना