लखीमपुर खीरी में ट्रक का कहर: भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ऑटो टक्कर में 5 की मौत, कई घायल

लखीमपुर खीरी:  थाना खमरिया क्षेत्र में पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर शारदा नदी के ऐरा पुल पर गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार ट्रक (UP31T7863) ने ऑटो (UP31CT5155) को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में ऑटो सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल खमरिया पुलिस द्वारा सीएचसी नकहा भेजा गया। अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। बाद में जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दो और घायलों की मौत हो गई, जिससे कुल मृतकों की संख्या 5 हो गई। मृतकों में रामदेवी (42), एक 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति, खालिकुन और छोटू शामिल हैं।

वहीं हादसे में ऐश्वर्य अवस्थी, शर्मा देवी, अख्तर अली सहित अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही खमरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने ट्रक चालक छुटकन्ने पुत्र भोंदू निवासी मरसन्डा, थाना लहरपुर (सीतापुर) को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

येे भी पढ़े – लखीमपुर खीरी में वन विभाग का लिपिक रिश्वत लेते गिरफ्तार: एंटी करप्शन टीम ने 12 हजार रुपये के साथ दबोचा

  • lakhimpur-kheri-road-accident-aera-bridge-five-dead-truck-auto-collision
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना