लवकुशनगर में न्यायालय के पास युवक की गला रेतकर हत्या, पैसों के विवाद में दिनदहाड़े वारदात से सनसनी

छतरपुर:  जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई जब न्यायालय परिसर के पास 23 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुई इस जघन्य वारदात से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

मृतक की पहचान 23 वर्षीय केके गुप्ता के रूप में हुई है। शुरुआती जांच और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार हत्या के पीछे पैसों के लेनदेन का विवाद बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि न्यायालय परिसर के समीप केके गुप्ता का कुछ लोगों से आर्थिक लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते बहस बढ़ गई और आरोपियों ने धारदार हथियार निकालकर युवक पर हमला कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपियों ने केके गुप्ता पर बेरहमी से हमला करते हुए उसका गला रेत दिया। हमला इतना घातक था कि अत्यधिक खून बहने से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और क्षेत्र में भारी भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही लवकुशनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की फॉरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। दिनदहाड़े हुई इस हत्या की घटना से लवकुशनगर क्षेत्र में भय और तनाव का माहौल है। वहीं मृतक के परिवार में घटना के बाद से मातम पसरा हुआ है।

ये भी पढ़े – छतरपुर: बीड़ी लिप्स कंपनी ऑफिस से मोबाइल चोरी करने वाला आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार, वनप्लस फोन बरामद

 
  • lavkushnagar-youth-murder-near-court-money-dispute-chhatarpur
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना