लखनऊ में अखिलेश यादव ने मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट टॉपर्स को दिए लैपटॉप, सरकार पर साधा निशाना

लखनऊ/राशिद सिद्दीकी: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को लैपटॉप भेंट किए।

अखिलेश यादव ने कहा कि यह सम्मान उन बेटियों की मेहनत और संघर्ष का प्रतीक है, जिन्होंने अपने परिवार और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी विपक्ष में रहते हुए भी अपनी पुरानी परंपरा को निभा रही है और मेधावियों को डिजिटल रूप से सशक्त करने का कार्य कर रही है। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार केवल “नारी शक्ति” का नारा देती है, जबकि समाजवादी पार्टी ने जमीनी स्तर पर बेटियों को लैपटॉप और संसाधन उपलब्ध कराए हैं।

उन्होंने PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) वर्ग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि उनकी पार्टी इन वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी। अखिलेश यादव ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा छात्रों के साथ खड़ी है और शिक्षा व्यवस्था में सुधार उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

ये भी पढ़े – लखनऊ के बीकेटी पहाड़पुर में ग्लूकोस फैक्ट्री से बढ़ते प्रदूषण पर भड़के किसान, भारतीय किसान यूनियन ने किया पैदल मार्च और विरोध प्रदर्शन

  • lucknow-akhilesh-yadav-meritorious-students-laptop-distribution
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    तमिलनाडू में मेगास्टार विजय दिखा रहे है असली पावर, मुख्यमंत्री स्टालिन और बेटे उदयनिधि अपनी सीट से पीछे

    तमिलनाडू में मेगास्टार विजय दिखा रहे है असली पावर, मुख्यमंत्री स्टालिन और बेटे उदयनिधि अपनी सीट से पीछे

    क्या बंगाल में होने जा रहा है बड़ा खेला ? शुरूआती रुझानों में आगे निकली बीजेपी, दीदी क्या फिर बना पाएंगी सरकार   

    क्या बंगाल में होने जा रहा है बड़ा खेला ? शुरूआती रुझानों में आगे निकली बीजेपी, दीदी क्या फिर बना पाएंगी सरकार   

    ब्रांणवाणी EXCLUSIVE: हाई-वोल्टेज चुनाव के बाद आज काउंटिंग डे, 5 राज्यों में सियासी समीकरण तय करेगी जनता का जनादेश

    ब्रांणवाणी EXCLUSIVE: हाई-वोल्टेज चुनाव के बाद आज काउंटिंग डे, 5 राज्यों में सियासी समीकरण तय करेगी जनता का जनादेश

    मैहर/परसिय: अवैध बालू कारोबार का भंडाफोड़, माइनिंग इंस्पेक्टर की जांच से हड़कंप

    मैहर/परसिय: अवैध बालू कारोबार का भंडाफोड़, माइनिंग इंस्पेक्टर की जांच से हड़कंप

    मध्य प्रदेश में आधी रात बड़ा पुलिस फेरबदल, 62 IPS अधिकारियों के तबादले, भोपाल-सागर सहित 24 जिलों के SP बदले

    मध्य प्रदेश में आधी रात बड़ा पुलिस फेरबदल, 62 IPS अधिकारियों के तबादले, भोपाल-सागर सहित 24 जिलों के SP बदले