लखनऊ के बीकेटी पहाड़पुर में ग्लूकोस फैक्ट्री से बढ़ते प्रदूषण पर भड़के किसान, भारतीय किसान यूनियन ने किया पैदल मार्च और विरोध प्रदर्शन

लखनऊ (बीकेटी)/राशिद सिद्दीकी: बक्शी का तालाब के पहाड़पुर क्षेत्र में स्थित एक ग्लूकोस फैक्ट्री से हो रहे लगातार प्रदूषण ने स्थानीय लोगों का जीवन मुश्किल कर दिया है। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि फैक्ट्री से निकलने वाले प्रदूषक तत्वों के कारण वातावरण प्रभावित हो रहा है और लोगों का हाल बेहाल है।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा पूर्व में फैक्ट्री पर 15,625 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था, लेकिन इसके बावजूद फैक्ट्री पर कोई खास असर नहीं दिख रहा है और संचालन जारी है।स्थिति से नाराज होकर भारतीय किसान यूनियन ने फैक्ट्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सैकड़ों किसानों ने पहाड़पुर चौकी से फैक्ट्री तक पैदल मार्च निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान किसानों ने आरोप लगाया कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की हिदायतों और कार्रवाई को भी फैक्ट्री प्रबंधन नजरअंदाज कर रहा है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी के साथ वार्ता के बाद प्रदर्शन समाप्त कराया गया। अधिकारियों ने ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया है। किसानों ने साफ कहा है कि जब तक फैक्ट्री के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका अभियान जारी रहेगा। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में आगे क्या कदम उठाता है।

ये भी पढ़े – लखनऊ में स्मार्ट मीटर के खिलाफ आम आदमी पार्टी का जोरदार प्रदर्शन, विधानसभा घेराव से पहले पुलिस ने रोका, कई कार्यकर्ता हिरासत में

  • lucknow-bkt-pollution-glucose-factory-protest
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना