लखनऊ में पुलिस मुख्यालय के ASI ने की आत्महत्या, मंगेतर पर केस दर्ज

लखनऊ: सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में पुलिस मुख्यालय में तैनात एक सहायक उप निरीक्षक (ASI) ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 34 वर्षीय सत्येंद्र वर्मा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से फतेहपुर के निवासी थे। उनका शव अहिमामऊ स्थित किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम को कमरे से चार पन्नों का सुसाइड नोट मिला है। नोट में सत्येंद्र वर्मा ने अपनी जिंदगी की असफलताओं के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह मानसिक तनाव में थे। हालांकि नोट में किसी पर सीधे आरोप नहीं लगाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार सत्येंद्र की शादी तय हो चुकी थी और उनकी मंगेतर से नियमित बातचीत होती थी। बताया जा रहा है कि घटना से एक दिन पहले भी दोनों के बीच फोन पर बातचीत हुई थी। परिजनों का आरोप है कि रिश्तों में तनाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मंगेतर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा है कि मोबाइल कॉल डिटेल्स, सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ये भी पढ़े – शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद 3 मई से गोरखपुर से निकालेंगे 81 दिवसीय गोयात्रा; शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले- गोमाता की रक्षा के लिए बने कानून

  • lucknow-asi-suicide-sushant-golf-city-fiancee-case
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    दिल्ली दंगा साजिश मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम ने मांगी जमानत, अदालत में दाखिल की याचिका

    नई दिल्ली। फरवरी 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान जंग ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर डाला भारी बोझ, हर मिनट करोड़ों रुपये का खर्च

    ईरान जंग ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर डाला भारी बोझ, हर मिनट करोड़ों रुपये का खर्च

    अलर्ट! ChatGPT पर दिख रहे फर्जी शॉपिंग लिंक, AI पॉइजनिंग का बढ़ता खतरा

    अलर्ट! ChatGPT पर दिख रहे फर्जी शॉपिंग लिंक, AI पॉइजनिंग का बढ़ता खतरा

    विकास परियोजनाओं के लिए पेड़ों की कटाई पर सख्ती, हाईकोर्ट में पेश हुई नई नीति

    विकास परियोजनाओं के लिए पेड़ों की कटाई पर सख्ती, हाईकोर्ट में पेश हुई नई नीति

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पांच दिवसीय मध्य प्रदेश दौरा कल से, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पांच दिवसीय मध्य प्रदेश दौरा कल से, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

    यशस्वी जायसवाल सस्ते में लौटे, दूसरे वनडे में भारत को पहला झटका

    यशस्वी जायसवाल सस्ते में लौटे, दूसरे वनडे में भारत को पहला झटका