लखनऊ प्रवास पर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिवंगत नेताओं के परिजनों से की मुलाकात, अपर्णा यादव के आवास जाकर दी प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि

लखनऊ: केंद्रीय रक्षा मंत्री एवं लखनऊ सांसद श्री राजनाथ सिंह ने अपने लखनऊ प्रवास के दौरान विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों से भेंट की और दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के आवासों पर जाकर परिजनों को ढांढस बंधाया तथा उनकी पीड़ा साझा करते हुए संवेदना व्यक्त की।

सबसे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हिंद नगर, कानपुर रोड स्थित दिवंगत श्री अशोक मोतियानी के आवास पहुंचे। वहां उन्होंने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा परिजनों से मुलाकात कर इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की बात कही। इसके बाद वे कृष्णा नगर स्थित स्वर्गीय श्री दर्शन लाल के आवास पहुंचे। यहां उन्होंने परिजनों से आत्मीयता के साथ भेंट की और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

कैंट क्षेत्र स्थित बड़ी लाल कुर्ती में मंडल अध्यक्ष श्रीमती रूपा देवी के आवास पर पहुंचकर रक्षा मंत्री ने उनके दिवंगत पति को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने परिजनों से बातचीत कर शोक व्यक्त किया और कहा कि पार्टी एवं समाज इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ा है। इसके अतिरिक्त श्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव के आवास पर पहुंचकर उनके पति स्वर्गीय प्रतीक यादव के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की। उन्होंने परिजनों से मिलकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।

अपने दौरे के दौरान रक्षा मंत्री ने कहा कि जीवन में सुख-दुख आते रहते हैं, लेकिन ऐसे समय में परिजनों को सामाजिक सहयोग और संवेदना ही सबसे बड़ी शक्ति प्रदान करती है।

ये भी पढ़े – लखनऊ में बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन पर राष्ट्रीय नागरिक -सैन्य संगोष्ठी, मानसून-2026 की तैयारियों और तकनीकी समन्वय पर हुआ मंथन

  • lucknow-defence-minister-rajnath-singh-condolence-visit-2026.detail
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना