मकान कच्चा है या पक्का? जनगणना में देनी होगी सही जानकारी, मंत्री नरेंद्र कश्यप ने बताया क्यों है जरूरी

लखनऊर/राशिद सिद्दीकी: उत्तर प्रदेश सरकार के दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने जनगणना-2027 को लोकतंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास 11 एनडीएमआर विक्रमादित्य मार्ग पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा कि जनगणना में प्रदेश के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता बेहद जरूरी है।

मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि जनगणना के दौरान लोगों को सही और पूरी जानकारी देनी चाहिए, ताकि सरकार प्रदेश की वास्तविक जनसंख्या और सामाजिक स्थिति का सही आकलन कर सके। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि फॉर्म भरते समय मकान कच्चा है या पक्का, परिवार की स्थिति, उपलब्ध सुविधाएं और अन्य जरूरी जानकारियां सही तरीके से दर्ज करें।

उन्होंने कहा कि सही आंकड़ों के आधार पर सरकार भविष्य की योजनाओं को बेहतर ढंग से तैयार कर सकेगी और सरकारी सुविधाओं का लाभ आम जनता तक प्रभावी तरीके से पहुंचाया जा सकेगा। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिया गया जनगणना का निर्णय जनहितकारी और सरल है, जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा देश विकास की दिशा में आगे बढ़ेगा।

इस दौरान मंत्री नरेंद्र कश्यप ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि एनसीआरबी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में अपराध में कमी आई है। उन्होंने दावा किया कि पूर्ववर्ती सरकारों की तुलना में वर्तमान सरकार में महिला अपराध, बाल अपराध और अन्य अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के नेतृत्व में अपराधियों में कानून का भय है और प्रदेश की जनता अपने आपको पहले से अधिक सुरक्षित और भयमुक्त महसूस कर रही है।

ये भी पढ़े – 2027 की जनगणना देश और प्रदेश के विकास की मजबूत नींव, सभी लोग करें सहयोग : ओमप्रकाश राजभर, विपक्ष पर भी साधा निशाना

  • lucknow-minister-narendra-kashyap-on-census-2027-and-law-order-up
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना