लखनऊ: यूपी STF को बड़ी कामयाबी, आयुष्मान कार्ड घोटाले में लिप्त गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

लखनऊ/राशिद सिद्दीकी की रिपोर्ट: उत्तर प्रदेश एसटीएफ को आयुष्मान भारत योजना में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा करने में सफलता मिली है। एसटीएफ ने ऐसे संगठित गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है, जो अनधिकृत तरीके से हजारों अपात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनवाकर सरकार को भारी राजस्व क्षति पहुंचा रहा था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शेरू उर्फ अभिषेक उर्फ अजय के रूप में हुई है, जो मूल रूप से हरदोई का निवासी है और वर्तमान में लखनऊ के तालकटोरा क्षेत्र में रह रहा था।

कैसे करता था फर्जीवाड़ा?

एसटीएफ की जांच में सामने आया है कि आरोपी और उसके साथी दूसरे लोगों की फैमिली आईडी में ओटीपी प्रक्रिया को बाईपास कर अवैध रूप से नए सदस्यों को जोड़ देते थे। इसके बाद आईएसए कार्यान्वयन सहायता एजेंसी और एसएचए राज्य स्वास्थ्य एजेंसी पीएमजेएवाईके माध्यम से आयुष्मान कार्ड को मंजूरी दिलाई जाती थी।

कार्ड बनने के बाद अपात्र व्यक्तियों का इलाज आयुष्मान योजना के तहत कराया जाता था, जिससे सरकारी खजाने पर भारी आर्थिक बोझ पड़ता था और योजना का लाभ वास्तविक पात्र लोगों तक पहुंचने में बाधा उत्पन्न होती थी।

लखनऊ से हुई गिरफ्तारी

एसटीएफ ने आरोपी को सीएससी बजरंग विहार, बुद्धेश्वर, थाना पारा क्षेत्र, लखनऊ से गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से कई फर्जी और कूटरचित दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं, जिनका उपयोग आयुष्मान कार्ड बनाने और सत्यापन प्रक्रिया में किया जाता था।

बड़े नेटवर्क की आशंका

प्रारंभिक जांच में यह मामला केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं दिखाई दे रहा है। एसटीएफ को आशंका है कि इसके पीछे एक संगठित नेटवर्क सक्रिय है, जो विभिन्न जिलों में फर्जी आयुष्मान कार्ड बनवाकर सरकारी योजनाओं का दुरुपयोग कर रहा था। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि अब तक कितने कार्ड फर्जी तरीके से स्वीकृत कराए गए और इससे सरकार को कितनी आर्थिक क्षति हुई।

कई लोगों पर गिर सकती है गाज

एसटीएफ अब आरोपी से पूछताछ के आधार पर उन लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है, जिन्होंने कार्ड स्वीकृत कराने, दस्तावेज तैयार करने और सिस्टम का दुरुपयोग करने में सहयोग किया। जांच में और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है।

योजना की विश्वसनीयता पर सवाल

आयुष्मान भारत जैसी महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य योजना गरीब और जरूरतमंद लोगों को मुफ्त इलाज उपलब्ध कराने के लिए बनाई गई है। ऐसे में फर्जी कार्ड बनाकर योजना का दुरुपयोग करने वाले गिरोह न केवल सरकारी धन को नुकसान पहुंचाते हैं बल्कि वास्तविक लाभार्थियों के अधिकारों पर भी चोट करते हैं। एसटीएफ की यह कार्रवाई ऐसे नेटवर्क पर बड़ी चोट मानी जा रही है।

ये भी पढ़े – हापुड़: उद्योगपति नरेंद्र अग्रवाल के घर में 2 करोड़ की डकैती, भाजपा नेता विनीत शारदा ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का दिया आश्वासन

  • lucknow-stf-busted-ayushman-card-scam-member-arrested
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    संसद हंगामे पर कंगना रनौत का विपक्ष पर हमला: ‘सदन नहीं चलने देना चाहता विपक्ष’, Gen-Z प्रदर्शन और सोशल मीडिया पर भी जताई नाराजगी

    नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र के दौरान जंतर-मंतर…

    आगे पढ़ें
    2027 चुनाव से पहले बीजेपी के लिए ब्राह्मण वोट बैंक बना चुनौती? राजनीतिक समीकरणों पर बढ़ी चर्चा

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भारतीय जनता…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया