विकास के ‘मोहन’ साधक: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जन्मदिवस मध्यप्रदेश के स्वर्णिम भविष्य का शंखनाद

भोपाल: मध्यप्रदेश के जनप्रिय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज जन्मदिवस है। यह केवल एक तिथि नहीं है, बल्कि प्रदेश के लिए उस संकल्प का उत्सव है जो आने वाले समय में मध्यप्रदेश को ‘स्वर्णिम युग’ की ओर ले जाने वाला है। डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश आज आर्थिक आत्मनिर्भरता और औद्योगिक क्रांति की एक नई पटकथा लिख रहा है, जिसके सुखद परिणाम अगले कुछ वर्षों में स्पष्ट रूप से दिखाई देंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पदभार ग्रहण करने के साथ ही प्रदेश को ‘इन्वेस्टमेंट हब’ बनाने का बीड़ा उठाया है। उनके निरंतर प्रयासों का परिणाम है कि आज देश-दुनिया के बड़े औद्योगिक समूह मध्यप्रदेश की ओर रुख कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “किसी भी बड़े उद्योग की स्थापना से लेकर उसके पूर्ण संचालन तक 4 से 5 वर्षों का समय लगता है। डॉ. यादव द्वारा आज बोए गए विकास के ये बीज अगले तीन-चार सालों में विशाल वटवृक्ष बनेंगे, जिनकी छांव में प्रदेश का युवा स्वरोजगार और रोजगार के अनंत अवसरों से लाभान्वित होगा।”

डॉ. यादव का दृष्टिकोण केवल फाइलों तक सीमित नहीं है। उन्होंने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) से लेकर भारी उद्योगों तक, हर सेक्टर में रोजगार के अवसर तलाशने के लिए ‘हर संभव प्रयास’ किए हैं। विशेष रूप से:

क्षेत्रीय उद्योग सम्मेलन: उज्जैन से लेकर ग्वालियर और जबलपुर तक आयोजित दर्जनों कॉन्क्लेव ने क्षेत्रीय असंतुलन को दूर कर स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण देने के साथ ही उनके अपने शहर में ही रोजगार देने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बढ़ाया हैं।

आईटी और स्टार्टअप्स: इंदौर और भोपाल जैसे प्रमुख शहरों को आईटीऔर कॉर्पोरेट हब के रूप में विकसित कर तकनीकी क्षेत्र में हजारों नौकरियों का मार्ग प्रदान किया है।
वे एक कुशल प्रशासक होने के साथ-साथ डॉ. मोहन यादव एक संवेदनशील जननायक भी हैं। जिन्होंने समाज के एक अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए उनकी जनकल्याणकारी योजनाएं आज मील का पत्थर साबित हो रही हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य ,खेल ,इंडस्ट्री जैसे बुनियादी ढांचे में सुधार कर उन्होंने प्रदेश के विकास में एक नई ऊंचाइयां प्रदान की हैं।

आज उनके जन्मदिन पर संपूर्ण मध्यप्रदेश उनकी दीर्घायु की कामना कर रहा है। प्रदेश की जनता देख रही है कि कैसे एक कर्मठ व्यक्तित्व दिन-रात विकास की नई लकीरें खींच रहा है। यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा कि डॉ. मोहन यादव के ये प्रयास आने वाले समय में मध्यप्रदेश को देश की जीडीपी में सबसे बड़ा योगदान देने वाला राज्य बनाएंगे।

मुख्यमंत्री जी, आपके यशस्वी नेतृत्व में मध्यप्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे। आपके द्वारा रोपे गए विकास के ये पौधे आने वाली पीढ़ियों के लिए खुशहाली का आधार बनेंगे। ब्रांडवाणी मिडिया की तरफ से आपको जन्मदिवस की अनंत मंगलकामनाएं

  • madhya-pradesh-chief-minister-mohan-yadav-birthday-celebration
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

    भोपाल/आदि मिश्रा की रिपोर्ट: स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MP के किसानों को खेती की जमीन अधिग्रहण पर मिलेगा 4 गुना मुआवजा

    MP के किसानों को खेती की जमीन अधिग्रहण पर मिलेगा 4 गुना मुआवजा

    15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

    15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

    119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

    119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

    झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

    झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

    मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी

    मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी