मध्य प्रदेश: सागर जिले में युवा दंपति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, विवाह के परिधान में पाए गए शव

सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रहली थाना क्षेत्र के ग्राम चांदपुर के मुठिया टोला में गुरुवार देर रात एक युवा दंपति ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतकों की पहचान राजेंद्र उर्फ गोलू पटेल (22 वर्ष) और उनकी पत्नी काजल पटेल (21 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों ने करीब दो साल पहले प्रेम विवाह किया था।

इस घटना का सबसे भावुक और चौंकाने वाला पहलू यह है कि आत्महत्या से पहले दोनों ने अपने शादी के कपड़े पहने। परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, राजेंद्र और काजल ने दूल्हा-दुल्हन की तरह तैयार होकर एक-दूसरे को आखिरी बार उसी रूप में देखा और इसके बाद खेत पर बने घर के एक कमरे में जाकर एक साथ फांसी लगा ली।

घटना के समय घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। राजेंद्र की मां का पहले ही निधन हो चुका था। वह अपने पिता और छोटे भाई के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त पिता खेत के दूसरे हिस्से में थे, जबकि छोटा भाई किसी काम से बाहर गया हुआ था। परिवार मजदूरी और खेती-किसानी कर अपना गुजारा करता था। परिजनों का कहना है कि दोनों के बीच किसी तरह के झगड़े या तनाव की बात कभी सामने नहीं आई थी, जिससे यह घटना और भी रहस्यमय हो गई है।

सूचना मिलने पर रहली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शवों को फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहली भेज दिया। ड्यूटी डॉक्टर प्रशांत हजारी के मुताबिक, शुरुआती तौर पर यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।पुलिस फिलहाल इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है, जिसमें पारिवारिक या आर्थिक तनाव की संभावनाओं को भी देखा जा रहा है। गांव में इस घटना के बाद शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।

ये भी पढ़े – सागर में 2026-27 शैक्षणिक सत्र का भव्य शुभारंभ: ‘प्रवेश उत्सव’ के साथ नई उम्मीदें

  • madhya-pradesh-sagar-district-couple-suicide
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    MP Weather: 24 सितंबर से फिर बदलेगा मौसम, 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले एक…

    एमपी में फिर बदलेगा मौसम, 21 सितंबर तक बारिश के आसार; भोपाल समेत इन जिलों पर नजर

    मध्य प्रदेश में मानसून विदाई की ओर है, लेकिन…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना