फर्जी डॉक्टर के गलत इलाज से किशोरी की मौत, 6वीं पास झोलाछाप गिरफ्तार

महराजगंज: फर्जी डॉक्टर के गलत इलाज से एक किशोरी की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने 6वीं पास झोलाछाप आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बिना किसी मेडिकल डिग्री और रजिस्ट्रेशन के वर्षों से क्लिनिक चला रहा था, जिससे स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।

परिजन किशोरी को फोड़ा-फुंसी का इलाज कराने आरोपी के क्लिनिक पर ले गए थे। आरोप है कि वहां गलत इंजेक्शन लगाने के बाद किशोरी की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी झोलाछाप डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान उसके पास इलाज से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। जांच में उसकी शैक्षिक योग्यता केवल 6वीं पास होने की पुष्टि हुई है।

यह मामला महराजगंज जिले के सदर थाना कोतवाली क्षेत्र के कटहरा खास का बताया जा रहा है।

ये भी पढ़े – IPL सट्टेबाजी में लाखों गंवाने के बाद युवक ने 11वीं मंजिल से लगाई छलांग, मौत

  • maharajganj-fake-doctor-wrong-treatment-teen-girl-death-arrested Flat News:
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मेरठ की IPS अदिति सिंह ने देशभर में बनाई खास पहचान, टॉप 100 पुलिस अफसरों की सूची में नाम

    मेरठ की IPS अधिकारी अदिति सिंह ने अपनी कार्यशैली…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल में 32 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, सीएम मोहन यादव हुए शामिल

    भोपाल में 32 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, सीएम मोहन यादव हुए शामिल

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शौर्य स्मारक पहुंचे सीएम मोहन यादव

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शौर्य स्मारक पहुंचे सीएम मोहन यादव

    मध्य प्रदेश में रोज 130 महिलाएं-बच्चियां लापता, हाई कोर्ट सख्त

    मध्य प्रदेश में रोज 130 महिलाएं-बच्चियां लापता, हाई कोर्ट सख्त

    देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, पाल-गड़रिया समाज को मिलेगा बोर्ड

    देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, पाल-गड़रिया समाज को मिलेगा बोर्ड

    Yuva Sansad 2026: यूथ पार्लियामेंट में CM मोहन यादव का विजन, युवा बनें रोजगारदाता

    Yuva Sansad 2026: यूथ पार्लियामेंट में CM मोहन यादव का विजन, युवा बनें रोजगारदाता