गंगा एक्सप्रेसवे 15 दिन टोल-फ्री, प्रयागराज-बरेली समेत कई जिलों में खुशी की लहर

लखनऊ/प्रयागराज/बरेली, 02 मई। गंगा एक्सप्रेसवे को 15 दिनों तक टोल-फ्री रखने के योगी सरकार के फैसले का कई जिलों में स्वागत किया गया है। लोगों का कहना है कि इससे श्रद्धालुओं, व्यापारियों, वकीलों, वादकारियों और आम यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। मेरठ से प्रयागराज तक जाने वाला यह एक्सप्रेसवे 12 जिलों को जोड़ता है।

प्रयागराज में व्यापारियों, पर्यटकों और अधिवक्ताओं ने फैसले पर खुशी जताई। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गोयल ने कहा कि इससे व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और पश्चिमी यूपी से इलाहाबाद हाईकोर्ट आने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पांडे ने कहा कि दो सप्ताह की टोल छूट से लोग इस मार्ग को समझ सकेंगे।

ये भी पढ़े – गंगा एक्सप्रेसवे पर 15 दिन टोल फ्री, यूपी सरकार ने जारी किए निर्देश

बरेली, शाहजहांपुर और बदायूं समेत आसपास के जिलों के लोगों ने भी फैसले का स्वागत किया है। लोगों का कहना है कि अब हाईकोर्ट जाना और संगम में स्नान के लिए प्रयागराज पहुंचना आसान हो जाएगा। दो दिनों में पांच हजार से अधिक लोगों ने निशुल्क सफर का लाभ लिया है।

व्यापारियों का कहना है कि टोल छूट से परिवहन लागत घटेगी और समय की बचत होगी। इससे मेरठ से प्रयागराज के बीच व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। लोगों ने इसे निवेश, रोजगार और प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक कदम बताया है।

ये भी पढ़े – योगी सरकार की नई पहल “संध्या संवाद”, देवीपाटन मंडल में 8 मई से ग्रामीणों से सीधा संवाद

  • up-ganga-expressway-15-days-toll-free-public-reaction
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    RG कर केस में बड़ा एक्शन: पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष गिरफ्तार, थाने के बाहर भीड़ ने किया हमला

    कोलकाता के चर्चित RG कर मेडिकल कॉलेज रेप मर्डर…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल में 32 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, सीएम मोहन यादव हुए शामिल

    भोपाल में 32 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, सीएम मोहन यादव हुए शामिल

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शौर्य स्मारक पहुंचे सीएम मोहन यादव

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शौर्य स्मारक पहुंचे सीएम मोहन यादव

    मध्य प्रदेश में रोज 130 महिलाएं-बच्चियां लापता, हाई कोर्ट सख्त

    मध्य प्रदेश में रोज 130 महिलाएं-बच्चियां लापता, हाई कोर्ट सख्त

    देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, पाल-गड़रिया समाज को मिलेगा बोर्ड

    देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, पाल-गड़रिया समाज को मिलेगा बोर्ड

    Yuva Sansad 2026: यूथ पार्लियामेंट में CM मोहन यादव का विजन, युवा बनें रोजगारदाता

    Yuva Sansad 2026: यूथ पार्लियामेंट में CM मोहन यादव का विजन, युवा बनें रोजगारदाता