महराजगंज में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो दिन में 71 वाहन सीज

महराजगंज: अवैध खनन के खिलाफ पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त रूप से बड़ा अभियान चलाते हुए दो दिनों में 71 वाहनों को सीज किया है। इस कार्रवाई के बाद अवैध खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस और प्रशासन की टीमों ने नदी तटों, खनन प्रभावित क्षेत्रों और विभिन्न निर्माण स्थलों पर छापेमारी और सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान वाहन चालकों और संचालकों से खनन अनुमति पत्र और परिवहन से संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई।

जिन वाहनों के पास वैध दस्तावेज नहीं मिले, उन्हें मौके पर ही सीज कर दिया गया। प्रशासन की कार्रवाई में 45 ट्रैक्टर-ट्रॉली, 12 लोडर, 4 जेसीबी और 7 डम्पर समेत कुल 71 वाहन सीज किए गए हैं। इसके अलावा एक ट्रक, एक पिकअप और एक मोटरसाइकिल पर भी कार्रवाई की गई। अधिकारियों का कहना है कि अवैध खनन से सरकार को राजस्व का नुकसान पहुंचता है और पर्यावरण पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि जिले में अवैध खनन और बिना अनुमति खनिज परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। अधिकारियों ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

ये भी पढ़े – महराजगंज में हंगामा: पत्नी के मायके जाने से आहत मुखबधिर युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, पुलिस ने सुरक्षित उतारा

  • maharajganj-illegal-mining-action-71-vehicles-seized-
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना