SDM अश्वनी कुमार सिंह के निलंबन की मांग, अधिवक्ता महासंघ सौंपेगा ज्ञापन

लखीमपुर खीरी: शहर के प्रतिष्ठित भुईफोरवानाथ मंदिर की भूमि को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मंदिर की जमीन कथित रूप से भूमाफियाओं को सौंपे जाने सहित कई गंभीर आरोपों के आधार पर एसडीएम अश्वनी कुमार सिंह के निलंबन की मांग उठाई गई है। इस मामले को लेकर उत्तर प्रदेश अधिवक्ता महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के सदस्य एवं पूर्व चेयरमैन अजय कुमार शुक्ल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी खीरी को सौंपेगा।

जानकारी के अनुसार यह ज्ञापन परसों सुबह 11 बजे दिया जाएगा। महासंघ से जुड़े पदाधिकारियों का आरोप है कि मामले में प्रशासनिक स्तर पर गंभीर अनियमितताएं हुई हैं और मंदिर की भूमि को लेकर की गई कार्रवाई की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम अश्वनी कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर जांच कराने की मांग उठाई है।

उत्तर प्रदेश अधिवक्ता महासंघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सूर्यवंशी ने कहा कि धार्मिक और सार्वजनिक महत्व की भूमि से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और निष्पक्षता बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आगे भी आंदोलनात्मक कदम उठा सकता है।

ये भी पढ़े – लखीमपुर खीरी में सूचना व्यवस्था पर पत्रकारों ने उठाए सवाल, प्रेस नोट सिस्टम पर नाराजगी

 

  • lakhimpur-sdm-suspension-demand-temple-land-case
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू