महराजगंज: गौवंश के साथ बर्बरता; तरबूज खाने पर युवक ने बछड़े को चाकू से गोदा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

महराजगंज: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से क्रूरता की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहाँ एक बेजुबान बछड़े पर धारदार चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना नौतनवा थाना क्षेत्र के नवीन मंडी के पास की है। बछड़े का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने भूख के चलते वहां रखे तरबूज खाने का प्रयास किया था, जिससे नाराज होकर एक विशेष समुदाय के युवक ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए।

घटना की जानकारी मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर एकत्रित हो गए और आक्रोश व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने तत्काल स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने लहूलुहान बछड़े को रेस्क्यू किया और तत्काल पशु चिकित्सालय पहुँचाया, जहाँ उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। थाना पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले में कानूनी प्रक्रिया अपनाते हुए उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस मुस्तैद है और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है।

ये भी पढ़े – महराजगंज: नेपाली नंबर की बाइक से गश्त करते एसएसबी जवान का वीडियो वायरल, सीमा क्षेत्र में चर्चा तेज

  • maharajganj-nautanwa-cow-calf-attack-accused-arrested-animal-cruelty
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चीन में 7 लाख डिलीवरी वर्कर्स की जगह लेंगे रोबोट, JD.com संस्थापक का बड़ा दावा

    चीन में 7 लाख डिलीवरी वर्कर्स की जगह लेंगे रोबोट, JD.com संस्थापक का बड़ा दावा

    पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण नहीं? सरकार के बयान पर कांग्रेस के सवाल, जानिए पूरा विवाद

    पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण नहीं? सरकार के बयान पर कांग्रेस के सवाल, जानिए पूरा विवाद

    PM Surya Ghar Yojana से 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली, ₹78,000 सब्सिडी का लाभ

    PM Surya Ghar Yojana से 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली, ₹78,000 सब्सिडी का लाभ

    ब्राजील के खिलाफ जीत का इंतजार, स्कॉटलैंड आज वर्ल्ड कप में इतिहास बदलने उतरेगा

    ब्राजील के खिलाफ जीत का इंतजार, स्कॉटलैंड आज वर्ल्ड कप में इतिहास बदलने उतरेगा

    रोनाल्डो ने रचा इतिहास, लगातार 6 वर्ल्ड कप में गोल करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बने

    रोनाल्डो ने रचा इतिहास, लगातार 6 वर्ल्ड कप में गोल करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बने