महेश्वर: ‘गोदा ते नर्मदा’ जलयात्रा का भव्य समापन, सीएम डॉ. मोहन यादव हुए शामिल

खरगोन/ आदित्य शंकर तिवारी:  मध्य प्रदेश के खरगोन जिला और धार्मिक नगरी महेश्वर में मां नर्मदा के पावन तट पर आयोजित ‘गोदा ते नर्मदा’ पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी जलयात्रा-2026 का भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम में शामिल होकर यात्रा को भारतीय संस्कृति, जल संरक्षण और सामाजिक जागरूकता से जुड़ा महत्वपूर्ण अभियान बताया।

जलयात्रा महाराष्ट्र से प्रारंभ होकर महेश्वर पहुंची

यह जलयात्रा महाराष्ट्र से प्रारंभ होकर विभिन्न स्थानों से गुजरते हुए महेश्वर पहुंची। यात्रा का उद्देश्य नदियों के संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

समापन समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संत समाज, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

मां नर्मदा नदी नहीं, प्रदेश की आस्था, संस्कृति और जीवन का आधार हैं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मां नर्मदा केवल एक नदी नहीं बल्कि प्रदेश की आस्था, संस्कृति और जीवन का आधार हैं। उन्होंने पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर के योगदान को याद करते हुए कहा कि महेश्वर की धरती आज भी उनकी लोकसेवा और सांस्कृतिक विरासत की गवाह है।

जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा का संदेश

कार्यक्रम के दौरान धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और नर्मदा पूजन भी किया गया। आयोजन में शामिल लोगों ने जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा का संदेश देते हुए नदियों को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया।

 

  • maheshwar-goda-te-narmada-jal-yatra-2026-concludes
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

महिलाओं के श्राप से हुई कांग्रेस की दुर्गति, अब सपा भी उसी राह पर”; यूपी सदन में सीएम योगी का तीखा हमला

उत्तरप्रदेश/अकील सिद्दीकी:  उत्तरप्रदेश विधानमंडल के विशेष सत्र को संबोधित करते…

आगे पढ़ें
जम्मु से श्रीनगर तक वंदे भारत की रफ़्तार, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी

जम्मू-कश्मीर में रेल कनेक्टिविटी को नई मजबूती देते हुए…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ब्रांणवाणी Exclusive: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में बना नया इतिहास, 79 साल के सभी रिकॉर्ड टूटे, दो चरणों में 92.47 प्रतिशत मतदान दर्ज; अब 4 मई के नतीजों पर नजर

ब्रांणवाणी Exclusive: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में बना नया इतिहास, 79 साल के सभी रिकॉर्ड टूटे, दो चरणों में 92.47 प्रतिशत मतदान दर्ज; अब 4 मई के नतीजों पर नजर

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से संपन्न हुई पूजा-अर्चना

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से संपन्न हुई पूजा-अर्चना

पीएम नरेंद्र मोदी ने हरदोई से किया 594 किमी गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, मेरठ-प्रयागराज सफर अब 6 घंटे में पूरा होगा

पीएम नरेंद्र मोदी ने हरदोई से किया 594 किमी गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, मेरठ-प्रयागराज सफर अब 6 घंटे में पूरा होगा

पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को करेंगे बाबा विश्वनाथ का दर्शन, सीएम योगी भी रहेंगे साथ

पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को करेंगे बाबा विश्वनाथ का दर्शन, सीएम योगी भी रहेंगे साथ

‘मन की बात’ 133वां एपिसोड: भोपाल में CM डॉ. मोहन यादव ने युवाओं संग सुनी ‘मन की बात’, CM डॉ. मोहन यादव बोले- डिजिटल जनगणना में बढ़-चढ़कर लें भाग

‘मन की बात’ 133वां एपिसोड: भोपाल में CM डॉ. मोहन यादव ने युवाओं संग सुनी ‘मन की बात’, CM डॉ. मोहन यादव बोले- डिजिटल जनगणना में बढ़-चढ़कर लें भाग