महराजगंज: आम तोड़ने पर बच्चे को पेड़ से बांधकर पीटा, दंपति पर केस दर्ज

महराजगंज: जिले के चौक थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। आम तोड़ने के आरोप में एक मासूम बच्चे को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटने का मामला प्रकाश में आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया।

बच्चा अन्य बच्चों के साथ खेलते समय पेड़ से आम तोड़ रहा था। इसी दौरान पेड़ की मालिक सरिता और उसके पति रामनाथ ने बच्चे को पकड़ लिया। आरोप है कि दोनों ने बच्चे को पेड़ से बांध दिया और डंडों से उसकी जमकर पिटाई की। बच्चा दर्द से चिल्लाता रहा, लेकिन आरोपियों का दिल नहीं पसीजा।

घटना की सूचना मिलते ही चौक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर चालान कर दिया। बाद में दोनों आरोपी जमानत पर रिहा हो गए।

पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। बच्चों के साथ क्रूरता करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े – महराजगंज में फर्जी पुलिस वर्दी पहन रील बनाना पड़ा भारी, यूट्यूबर अजीजा शेख पर केस दर्ज

  • mahrajganj-child-tied-to-tree-beaten-over-mango-case-registered
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना