महराजगंज में फर्जी पुलिस वर्दी पहन रील बनाना पड़ा भारी, यूट्यूबर अजीजा शेख पर केस दर्ज

महराजगंज: सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने की चाहत में बनाई गई एक रील ने यूट्यूबर अजीजा शेख को कानूनी मुश्किलों में डाल दिया। महराजगंज जिले में फर्जी पुलिस वर्दी पहनकर खुद को उप निरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) के रूप में पेश करते हुए भोजपुरी गाने पर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने का मामला सामने आया है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस विभाग हरकत में आ गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई।

बताया जा रहा है कि यूट्यूबर अजीजा शेख ने पुलिस जैसी वर्दी पहनकर एक रील बनाई थी, जिसमें वह खुद को पुलिस अधिकारी के रूप में दिखा रही थी। वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से फैल गया, जिसके बाद आम लोगों में भ्रम की स्थिति बनने लगी। पुलिस अधिकारियों ने इसे विभाग की छवि और वर्दी की गरिमा से जुड़ा गंभीर मामला माना।

इस मामले में मुख्य आरक्षी अजय कुमार पाण्डेय की तहरीर पर कोतवाली महराजगंज में मु0अ0सं0 218/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 204 के तहत मुकदमा कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सरकारी वर्दी का गलत इस्तेमाल न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि इससे आम जनता भ्रमित होती है और विभाग की प्रतिष्ठा को भी ठेस पहुंचती है। ऐसे मामलों में सख्ती से कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस तरह की हरकत करने से पहले सोचे।

ये भी पढ़े – महराजगंज में तेज रफ्तार का कहर, दो बाइकों की टक्कर में 3 घायल

  • mahrajganj-fake-police-uniform-reel-youtuber-case-registered
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकतंत्र और न्यायपालिका पर उठते सवाल, दिग्विजय सिंह के बयान से सियासी भूचाल, क्या खतरे में है जनता का जनादेश?

    लोकतंत्र और न्यायपालिका पर उठते सवाल, दिग्विजय सिंह के बयान से सियासी भूचाल, क्या खतरे में है जनता का जनादेश?

    डिजिटल सम्मोहन, रील्स के दौर में खोते रिश्ते और बिखरता हुआ परिवार

    डिजिटल सम्मोहन, रील्स के दौर में खोते रिश्ते और बिखरता हुआ परिवार

    शिक्षा का ‘डेथ वारंट’: सरकारी स्कूलों का जनाज़ा, प्राइवेट माफिया का कब्ज़ा! क्या मुफ्त राशन के बदले बच्चों का भविष्य बेच रही है जनता?

    शिक्षा का ‘डेथ वारंट’: सरकारी स्कूलों का जनाज़ा, प्राइवेट माफिया का कब्ज़ा! क्या मुफ्त राशन के बदले बच्चों का भविष्य बेच रही है जनता?

    मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

    मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

    2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

    2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे