निवाड़ी में यातायात पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान: हेलमेट न पहनने वालों को दी आइसक्रीम, नियम पालन का दिया संदेश

निवाड़ी: यातायात नियमों के पालन को लेकर यातायात पुलिस ने अनोखा और जागरूकता से भरा अभियान चलाया। यातायात प्रभारी नीरज शर्मा के नेतृत्व में बाईपास क्षेत्र में तेज धूप के बीच वाहन चालकों को रोककर उन्हें हेलमेट पहनने के महत्व के बारे में समझाया गया। इस दौरान सख्ती दिखाने की बजाय पुलिसकर्मियों ने एक अलग पहल करते हुए बिना हेलमेट वाहन चला रहे लोगों को आइसक्रीम खिलाई और उन्हें सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

वहीं हेलमेट पहनकर आने वाले चालकों का फूलमालाओं से स्वागत भी किया गया।  यातायात प्रभारी नीरज शर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान करीब 50 वाहन चालकों को जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि भारत में हर साल बड़ी संख्या में सड़क दुर्घटनाओं में मौतें केवल हेलमेट न पहनने के कारण होती हैं।

उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि प्रतिदिन 150 से 200 लोग और प्रतिवर्ष 50 से 60 हजार लोग हेलमेट न पहनने की वजह से अपनी जान गंवा देते हैं। नीरज शर्मा ने कहा कि फिलहाल चालानी कार्रवाई नहीं की जा रही है, बल्कि लोगों को समझाने और जागरूक करने पर जोर दिया जा रहा है ताकि वे ठंडे दिमाग से अपनी सुरक्षा के बारे में सोचें और हेलमेट पहनने की आदत डालें।

इस अनोखे अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति गंभीर बनाना और एक सकारात्मक संदेश देना रहा।

ये भी पढ़े – निवाड़ी में कलेक्टर का सख्त एक्शन, 2 पटवारी सहित 5 कर्मचारियों पर कार्रवाई

  • niwari-traffic-awareness-helmet-icecream-campaign-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल का औचक निरीक्षण: स्कूल में छात्राओं से संवाद, सेंट्रल किचन में परखी भोजन की गुणवत्ता

    सागर/ मनीष कुमार चौबे: सागर जिले की कलेक्टर प्रतिभा…

    आगे पढ़ें
    नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी: अब 7 अगस्त तक भर सकेंगे फॉर्म

    भिण्ड/ मंगल सिंह कुशवाह: पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय,…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर

    दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर