मैहर में महिला बैंड बनाने की पहल, कलेक्टर ने कलाकारों को किया प्रोत्साहित; समीक्षा बैठक में 100 दिन पुरानी शिकायतें जल्द निपटाने के निर्देश

सार

देवेश शर्मा|मैहर। कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने मंगलवार को जिले में महिला सशक्तिकरण और प्रशासनिक कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण पहल की। उन्होंने जी-20 सम्मेलन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में प्रस्तुति दे चुकीं स्थानीय कलाकारों ज्योति चौधरी और सोनाली से मुलाकात कर मैहर का संपूर्ण महिला बैंड तैयार करने के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में सीएम हेल्पलाइन की 100 दिनों से अधिक समय से लंबित शिकायतों का शीघ्र निराकरण करने सहित अतिवर्षा से प्रभावित लोगों को मुआवजा देने और मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के आवेदनों को समय पर निपटाने के निर्देश दिए।

विस्तार

मैहर। कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार दोपहर कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने शास्त्रीय वाद्य वृंद की कलाकार नलतरंग वादक ज्योति चौधरी और तबला वादक सोनाली से मुलाकात की

कलेक्टर ने दोनों कलाकारों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें मैहर का संपूर्ण महिला बैंड तैयार करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि महिला बैंड का गठन महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा और इससे स्थानीय महिला कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच मिल सकेगा।

जी-20 सम्मेलन और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में दी प्रस्तुति

ज्योति चौधरी और सोनाली मैहर की स्थानीय शास्त्रीय कलाकार हैं। दोनों ने दिल्ली में आयोजित जी-20 सम्मेलन में प्रस्तुति देकर जिले को गौरवान्वित किया और मैहर की कला-संस्कृति को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाई।

इसके अलावा दोनों कलाकारों ने सतना में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में भी प्रस्तुति दी थी, जहां उनकी प्रतिभा की सराहना की गई। कलेक्टर ने कलाकारों को आगे भी मैहर की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचाने के लिए प्रोत्साहित किया।

सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की समीक्षा

इसके बाद कलेक्टर ने कलेक्टर कार्यालय सभागृह में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित शिकायतों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने विशेष रूप से 100 दिनों से अधिक समय से लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का आगामी टीएल बैठक से पहले निराकरण सुनिश्चित करने को कहा।

जनविश्वास अभियान के आवेदनों का जल्द होगा निराकरण

बैठक में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत आयोजित शिविरों में प्राप्त आवेदनों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन आवेदनों का शनिवार से पहले निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने नए प्रमोशन के बाद रिक्त पदों पर अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश भी दिए।

अतिवर्षा से प्रभावित लोगों को शीघ्र मिले मुआवजा

अतिवर्षा के कारण जलभराव से नागरिकों को हुई पशु एवं आर्थिक क्षति की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र प्रभावित लोगों को नियमानुसार जल्द मुआवजा उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने कहा कि राहत और मुआवजा संबंधी मामलों में पात्र हितग्राहियों को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए।

फॉर्मर रजिस्ट्री और पीएम स्वनिधि में तेजी के निर्देश

कलेक्टर ने फॉर्मर रजिस्ट्री और पीएम स्वनिधि से जुड़े कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने राजस्व और अन्य संबंधित विभागों को इन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही जिले के विजन डॉक्यूमेंट के लिए सभी विभागों को अपनी योजनाओं, आंकड़ों और अन्य आवश्यक जानकारियां पूर्ण कर उपलब्ध कराने को कहा गया।

जर्जर भवनों को हटाने के निर्देश

बैठक में जिले में मौजूद जीर्ण-शीर्ण भवनों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को ऐसे भवनों को नियमानुसार हटाने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला वनमंडल अधिकारी विद्याभूषण मिश्रा, अपर कलेक्टर संजना जैन, डिप्टी कलेक्टर आशिमा पटेल, सभी एसडीएम और विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद रहे।

 
 
  • maihar-collector-bidisha-mukherjee-women-band-cm-helpline-review-meeting
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना