मैहर में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का जायजा, कलेक्टर ने स्टेडियम का किया निरीक्षण

मैहर।देवेश शर्मा| आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने सोमवार को उस्ताद अलाउद्दीन खां स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समयसीमा में पूरी करने के निर्देश दिए।

सुरक्षा और बैठक व्यवस्था की ली जानकारी

कलेक्टर ने स्टेडियम में सुरक्षा, साफ-सफाई, बैठक व्यवस्था, पेयजल, मंच और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की जानकारी अधिकारियों से ली। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और ड्रोन की होगी व्यवस्था

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कार्यक्रम की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही ड्रोन की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा गया। उन्होंने सभी तैयारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने पर जोर दिया।

अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर संजना जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंचल नागर, एसडीएम दिव्या पटेल, डॉ. आरती सिंह, डिप्टी कलेक्टर आशिमा पटेल, सीएसपी महेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

कला एवं विरासत को नई पहचान मिलेगी।

यह भी पढ़े: सिमरिया में निकली भव्य कांवड़ यात्रा, हजारों शिवभक्तों ने लगाए हर-हर महादेव के जयकारे

  • maihar-collector-inspects-independence-day-program-venue-preparations
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना