मैहर: नगरपालिका पर भ्रष्टाचार और ‘झालर घोटाले’ का आरोप, कांग्रेस ने मांगी उच्चस्तरीय जांच

मैहर/ देवेश शर्मा: नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी ने मैहर नगरपालिका पर करोड़ों रुपये के कथित भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग जिला प्रशासन से की है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगरपालिका द्वारा शहर में बिजली के खंभों पर लगाई गई झालरों में भारी अनियमितता हुई है और जनता के पैसे की बर्बादी की गई है।

करोड़ों रुपये खर्च कर  300 खंभों पर झालरें लगवाई थीं

प्रभात द्विवेदी ने कहा कि नगरपालिका ने पूर्व में करोड़ों रुपये खर्च कर शहर के करीब 300 खंभों पर झालरें लगवाई थीं और इसे बड़ी उपलब्धि बताकर उद्घाटन भी कराया गया था। लेकिन वर्तमान स्थिति में अधिकांश झालरें बंद पड़ी हैं और केवल गिनी-चुनी जगहों पर ही जलती दिखाई देती हैं।

जनता के पैसे की खुली लूट

उन्होंने आरोप लगाया कि शहर में पानी, बिजली, सड़क और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी कर केवल दिखावे के लिए यह काम किया गया। कांग्रेस अध्यक्ष ने इसे “जनता के पैसे की खुली लूट” बताते हुए जिला प्रशासन से उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

उन्होंने कहा कि जनता की गाढ़ी कमाई से शहर का विकास होना चाहिए, लेकिन जिम्मेदारों ने जनता के विश्वास को ठेस पहुंचाई है। साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद अधिकांश झालरें बंद क्यों पड़ी हैं।

  • maihar-congress-alleges-corruption-in-decorative-lighting-projct-demands-probe
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके अमेरिका से आ रहे भारत; शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर 6 जून को जंतर-मंतर पर करेंगे प्रदर्शन

नई दिल्ली: विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में हुए पेपर लीक…

आगे पढ़ें
बीजेपी प्रदेश अध्यक्षों की महाबैठक 1 जून को: संगठन और आगामी चुनावी रणनीतियों पर मँथन; जून के तीसरे हफ्ते तक कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट तेज

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने 1 जून को राष्ट्रीय…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिल्ली में भाजपा पदाधिकारियों की बड़ी बैठक: पीएम मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर महाभियान की तैयारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिया बूथ सशक्तिकरण का मंत्र

दिल्ली में भाजपा पदाधिकारियों की बड़ी बैठक: पीएम मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर महाभियान की तैयारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिया बूथ सशक्तिकरण का मंत्र

डबरा में सीएम मोहन यादव के बयान पर भड़की कांग्रेस: अग्रसेन चौराहे पर ‘रघुपति राघव राजा राम’ धुन के साथ अनोखा प्रदर्शन, जीतू पटवारी ने कहा- मुद्दों से ध्यान भटका रही सरकार

डबरा में सीएम मोहन यादव के बयान पर भड़की कांग्रेस: अग्रसेन चौराहे पर ‘रघुपति राघव राजा राम’ धुन के साथ अनोखा प्रदर्शन, जीतू पटवारी ने कहा- मुद्दों से ध्यान भटका रही सरकार

हुगली में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला: थाने के सामने प्रदर्शन के दौरान सिर में आई चोट, भाजपा पर लगाया आरोप

हुगली में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला: थाने के सामने प्रदर्शन के दौरान सिर में आई चोट, भाजपा पर लगाया आरोप

‘134वें मन की बात’ में पीएम मोदी का देशवासियों को संदेश: भीषण गर्मी से बचाव की अपील, चोल काल के ताम्रपत्रों की वापसी और एथलीटों की सफलता पर की चर्चा

‘134वें मन की बात’ में पीएम मोदी का देशवासियों को संदेश: भीषण गर्मी से बचाव की अपील, चोल काल के ताम्रपत्रों की वापसी और एथलीटों की सफलता पर की चर्चा

भोपाल में NSUI का महाप्रदर्शन: NEET पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर केंद्र के खिलाफ खोला मोर्चा; प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल में NSUI का महाप्रदर्शन: NEET पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर केंद्र के खिलाफ खोला मोर्चा; प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी