मैहर में तालाबों से अतिक्रमण हटाने की मांग, शहर सौंदर्यीकरण पर जोर

मैहर| में शहर के विकास और सौंदर्यीकरण को लेकर एक बार फिर तालाबों के संरक्षण का मुद्दा सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष विकास तिवारी ने नवागत कलेक्टर की पहल का स्वागत करते हुए शहर के प्रमुख तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराने की आवश्यकता पर जोर दिया है।

उन्होंने कहा कि कभी मैहर के तालाब शहर की पहचान हुआ करते थे, लेकिन आज वे बदहाल स्थिति में हैं। तालाबों में बढ़ते अतिक्रमण और गंदगी ने न केवल उनकी सुंदरता को खत्म किया है, बल्कि पानी की गुणवत्ता भी प्रभावित हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि पहले इस मुद्दे को प्रदेश स्तर पर उठाया गया था, जिस पर तत्कालीन प्रशासन को कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए थे।

विकास तिवारी ने उम्मीद जताई कि नवागत कलेक्टर इस दिशा में ठोस कदम उठाएंगे और तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कर शहर के चौराहों को भी व्यवस्थित व आकर्षक बनाएंगे। उनका कहना है कि यदि इस दिशा में प्रभावी पहल होती है, तो यह शहर के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

ब्यूरो रिपोर्ट: देवेश शर्मा

यह भी पढ़े: छतरपुर पुलिस का बड़ा अभियान, सैकड़ों गुम मोबाइल बरामद

  • maihar-demand-removal-of-encroachment-from-ponds-on-beautification
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

महिलाओं के श्राप से हुई कांग्रेस की दुर्गति, अब सपा भी उसी राह पर”; यूपी सदन में सीएम योगी का तीखा हमला

महिलाओं के श्राप से हुई कांग्रेस की दुर्गति, अब सपा भी उसी राह पर”; यूपी सदन में सीएम योगी का तीखा हमला

ब्रांणवाणी Exclusive: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में बना नया इतिहास, 79 साल के सभी रिकॉर्ड टूटे, दो चरणों में 92.47 प्रतिशत मतदान दर्ज; अब 4 मई के नतीजों पर नजर

ब्रांणवाणी Exclusive: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में बना नया इतिहास, 79 साल के सभी रिकॉर्ड टूटे, दो चरणों में 92.47 प्रतिशत मतदान दर्ज; अब 4 मई के नतीजों पर नजर

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से संपन्न हुई पूजा-अर्चना

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से संपन्न हुई पूजा-अर्चना

पीएम नरेंद्र मोदी ने हरदोई से किया 594 किमी गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, मेरठ-प्रयागराज सफर अब 6 घंटे में पूरा होगा

पीएम नरेंद्र मोदी ने हरदोई से किया 594 किमी गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, मेरठ-प्रयागराज सफर अब 6 घंटे में पूरा होगा

पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को करेंगे बाबा विश्वनाथ का दर्शन, सीएम योगी भी रहेंगे साथ

पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को करेंगे बाबा विश्वनाथ का दर्शन, सीएम योगी भी रहेंगे साथ