मैहर: दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण शिविर शुरू

मैहर: सांसद गणेश सिंह के प्रयासों से उत्थान सेवा फाउंडेशन द्वारा श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, जयपुर के सहयोग से दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण एवं फिटमेंट शिविर का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदा देवी की प्रतिमा पर पूजन-अर्चन के साथ हुई। यह शिविर 8 अप्रैल से 11 अप्रैल 2026 तक, सूचना पर्यटन केंद्र, बस स्टैंड के पीछे, मैहर में आयोजित किया जा रहा है।

शिविर में दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, ट्राई साइकिल, कृत्रिम हाथ-पैर (जयपुर फुट), कान की मशीन, कैलिपर एवं बैशाखी जैसी आवश्यक सहायक सामग्री निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। बड़ी संख्या में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के दिव्यांगजन शिविर में पहुंचकर लाभान्वित हो रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष कमलेश सुहाने, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गीता संतोष सोनी, सांसद प्रतिनिधि संतोष सोनी सहित अनेक जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नई दिल्ली शाखा द्वारा संचालित इस सेवा कार्य के लिए नगर पालिका अध्यक्ष और सांसद प्रतिनिधि ने संस्था का आभार व्यक्त किया। साथ ही इस शिविर के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सांसद गणेश सिंह का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया गया

ये भी पढ़े – मैहर/रीवा: नशे के खिलाफ ऐतिहासिक अभियान; आईजी गौरव राजपूत कर रहे है नेतृत्व

  • maihar-free-assistive-device-camp-disabled
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना