मैहर/रीवा: नशे के खिलाफ ऐतिहासिक अभियान; आईजी गौरव राजपूत कर रहे है नेतृत्व

मैहर/रीवा: पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश कैलाश मकवाना के निर्देशों का पालन करते हुए, रीवा जोन के आईजी गौरव राजपूत ने मार्गदर्शन में रेंज के सभी जिलों में मादक पदार्थों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्यवाहियां कीं। विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार 1.0+2.0” के तहत नशा माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की गई।

इस अभियान में एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 708 मामले दर्ज किए गए और 1142 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किए, जिनमें 2773.007 किलो गांजा, 75075 सीसी कोरेक्स, 400637 नशीली टैबलेट, 450 अफीम के पेड़, 162.23 ग्राम स्मैक, 117.79 ग्राम हेरोइन और 234 ग्राम ब्राउन शुगर शामिल थे। इनकी कुल कीमत 5 करोड़ 38 लाख 31 हजार 806 रुपये थी।

इसके अलावा, अभियान में 136 चार पहिया वाहन और 222 दो पहिया वाहन जब्त किए गए, जिनकी कीमत 7 करोड़ 73 लाख 45 हजार 412 रुपये थी। यह अभियान रीवा रेंज में नशे के कारोबार के खिलाफ एक स्पष्ट संदेश देता है। आईजी गौरव राजपूत के इस अभियान के परिणामस्वरूप, नशा कारोबारियों ने या तो इस क्षेत्र को छोड़ दिया या इस अवैध कारोबार से दूरी बना ली।

ये भी पढ़े – मैहर: एनजीटी की भोपाल पीठ से उठे गंभीर सवाल, पर्यावरण संरक्षण पर लापरवाही के आरोप

  • maihar-rewa-anti-drug-campaign-led-by-ig-gaurav-rajput
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना