गैस एजेंसियों पर कलेक्टर की सख्ती: नियम उल्लंघन पर नोटिस, लाइसेंस निरस्तीकरण की चेतावनी

मैहर ।  मैहर जिले में गैस एजेंसियों द्वारा अनियमितताओं और नियमों के उल्लंघन के मामलों में जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी बिदिशा मुखर्जी ने आमातारा इंडेन गैस एजेंसी मैहर और मानसी गैस एजेंसी अमरपाटन के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उपभोक्ताओं को नहीं मिल रही थी नियमित गैस आपूर्ति

मानसी गैस एजेंसी अमरपाटन के खिलाफ शिकायत मिली थी कि पात्र उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेंडर की रिफिलिंग नियमित रूप से नहीं की जा रही थी। इस पर कलेक्टर ने भारत पेट्रोलियम के टेरीटोरी मैनेजर एलपीजी भिटौनी को भी तीन दिन के भीतर उपस्थित होकर मामले का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

आमातारा एजेंसी में गंभीर अनियमितताएं उजागर

जांच के दौरान आमातारा इंडेन गैस एजेंसी मैहर को निष्क्रिय, नियम विरुद्ध और असुरक्षित संचालन करते पाया गया। साथ ही द्रावित पेट्रोलियम गैस आदेश 2000 के प्रावधानों का उल्लंघन भी सामने आया है।

लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू

कलेक्टर ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के क्षेत्रीय प्रबंधक को निर्देश दिए हैं कि आमातारा एजेंसी की अनुज्ञप्ति निरस्त करने की कार्रवाई की जाए। साथ ही संबंधित उपभोक्ताओं को निकटतम सक्रिय गैस वितरक से जोड़ने की प्रक्रिया भी सुनिश्चित करने को कहा गया है।

एजेंसी संचालकों को भी नोटिस

मानसी गैस एजेंसी अमरपाटन की प्रोपराइटर श्रीमती विमला वर्मा और आमातारा एजेंसी के संचालक को भी नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि नियम उल्लंघन की पुष्टि होने पर वैधानिक, अनुशासनात्मक और अभियोजनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

उपभोक्ता हित सर्वोपरि

जिला प्रशासन ने कहा है कि उपभोक्ताओं को समय पर और सुरक्षित गैस आपूर्ति सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़े : मैहर कलेक्टर का औचक निरीक्षण: आंगनवाड़ी केंद्र पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं

  • maihar-gas-agency-action-notice-license-cancellation-irregularities
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना