मैहर: कटनी रोड नेशनल हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा, थाना प्रभारी सहित कई घायल

मैहर। कटनी रोड नेशनल हाईवे पर रोहनिया खुर्द के पास हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची अमदरा पुलिस टीम भी दूसरे हादसे का शिकार हो गई, जिसमें थाना प्रभारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार कई लोग घायल हो गए, जबकि दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर अमदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए भेजने की कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान एक अन्य ट्रक अनियंत्रित होकर वहां खड़े दूसरे ट्रक से जा भिड़ा।

दूसरे हादसे में अमदरा थाना प्रभारी टीकाराम कुर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जबलपुर के मेट्रो हॉस्पिटल रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

ब्यूरो रिपोर्ट: देवेश शर्मा 

यह भी पढ़े: इंदौर: वार्ड 42 में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सुनीं रहवासियों की समस्याएं, विकास कार्यों के दिए निर्देश

  • Maihar Major road accident on Katni Road National Highway many injured including the station in-charge
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना