मैहर में पुनर्घनत्वीकरण योजना पर बैठक, 58.66 करोड़ की भूमि पर विकास कार्यों का खाका तैयार

मैहर: कलेक्टर मैहर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी की अध्यक्षता में पुनर्घनत्वीकरण योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रस्तावित विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में कार्यपालन यंत्री हाउसिंग बोर्ड ने जानकारी दी कि योजना के तहत मैहर में दो स्थान चिन्हित किए गए हैं। इनमें पुराना रेस्ट हाउस और पुराना पीडब्ल्यूडी कार्यालय परिसर शामिल हैं, जिनका कुल क्षेत्रफल लगभग 11060 वर्ग मीटर है। इस भूमि का प्रारंभिक मूल्यांकन लगभग 58 करोड़ 66 लाख रुपये बताया गया है।

प्रस्ताव के अनुसार, इसके बदले में चयनित बिडर द्वारा तहसील मैहर में 1.67 हेक्टेयर भूमि पर विकास कार्य किए जाएंगे। इसमें लगभग 37 करोड़ रुपये की लागत से 15 कमरों वाला नया रेस्ट हाउस और 8.5 करोड़ रुपये की लागत से लोक निर्माण विभाग का संभागीय कार्यालय बनाने का प्रस्ताव शामिल है। इसके साथ ही लगभग 37.30 करोड़ रुपये की लागत से एक जेल भवन निर्माण का भी प्रस्ताव रखा गया है। बैठक में योजना के विभिन्न तकनीकी और प्रशासनिक पहलुओं पर चर्चा की गई।

ये भी पढ़े – मैहर: कलेक्टर की सख्ती, मां शारदा समिति में हलचल

  • maihar-punardhanatvikaran-yojana
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    हजारों एकड़ वन भूमि पर अतिक्रमण का खेल: दिखावे की कार्रवाई में एक ट्रैक्टर जब्त, बड़े माफिया पर सवाल कायम

    सीहोर जिले के लाड़कुई वन परिक्षेत्र में वन भूमि…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वल्लभ भवन की ‘फाइलें’ और ‘डील’, क्या मध्य प्रदेश में स्थानीय प्रतिभाओं के लिए बंद हैं मंत्रालय के दरवाजे?

    वल्लभ भवन की ‘फाइलें’ और ‘डील’, क्या मध्य प्रदेश में स्थानीय प्रतिभाओं के लिए बंद हैं मंत्रालय के दरवाजे?

    पाकिस्तानी बहू से भारत की जासूस बनने तक की कहानी, कैसे बचा INS विक्रांत? जानिए पूरी दास्तान

    पाकिस्तानी बहू से भारत की जासूस बनने तक की कहानी, कैसे बचा INS विक्रांत? जानिए पूरी दास्तान

    ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक, 5 सेना और 1 वायुसेना के जवान शामिल

    ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक, 5 सेना और 1 वायुसेना के जवान शामिल

    टेलर स्विफ्ट करेंगी ट्रैविस केल्से से शादी? मैडिसन स्क्वायर गार्डन के आसपास सड़कें बंद करने की मांगी गई अनुमति

    टेलर स्विफ्ट करेंगी ट्रैविस केल्से से शादी? मैडिसन स्क्वायर गार्डन के आसपास सड़कें बंद करने की मांगी गई अनुमति

    भारत में महंगे हुए iPad और MacBook, AI बूम के चलते Apple ने बढ़ाईं ₹70,000 तक कीमतें

    भारत में महंगे हुए iPad और MacBook, AI बूम के चलते Apple ने बढ़ाईं ₹70,000 तक कीमतें