मैहर: टीमवर्क से मिला नवजात को नया जीवन

मैहर/देवेश शर्मा: जिले के ग्रामीण क्षेत्र से एक सकारात्मक और प्रेरणादायक मामला सामने आया है, जहां स्वास्थ्य विभाग की सतर्कता और जमीनी स्तर पर टीमवर्क के चलते एक नवजात शिशु को नया जीवन मिल सका।

ANM और आशा कार्यकर्ता के माध्यम से सूचना प्राप्त

प्राप्त जानकारी के अनुसार ANM और आशा कार्यकर्ता के माध्यम से सूचना मिली कि निशा यादव पति – संदीप यादव के यहां जन्मा नवजात शिशु बेहद कम वजन और अस्वस्थ स्थिति में है। जांच में सामने आया कि शिशु का जन्म 20 अप्रैल को हुआ था और उसका वजन मात्र 1.9 किलोग्राम था। शिशु में कमजोरी, दूध न पीना और अन्य जटिल लक्षण पाए गए। परिजनों द्वारा अस्पताल ले जाने में अनिच्छा दिखाई गई,  लेकिन स्वास्थ्य टीम ने हार नहीं मानी और लगातार समझाइश का प्रयास जारी रखा।

टीम की बड़ी भूमिका

आशा कार्यकर्ता उषा तिवारी, आशा सहयोगिनी संगीता पटेल और ANM  भानमती प्रजापति (उप स्वास्थ्य केंद्र कंचनपुर) ने घर-घर जाकर परिजनों को जागरूक किया और शिशु की गंभीर स्थिति को समझाया। उनके लगातार प्रयासों का ही परिणाम रहा कि अंततः परिजन उपचार के लिए तैयार हुए।

लगातार मॉनिटरिंग जारी

30 अप्रैल की रात 10:50 बजे 108 एम्बुलेंस की मदद से शिशु को सिविल अस्पताल मैहर में भर्ती कराया गया।

पूरी प्रक्रिया बीएमओ डॉ. पीयूष पांडे के मार्गदर्शन में पूरी हुई, जबकि बीसीएम अरबाज खान द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जाती रही।

अब स्थिति में सुधार

वर्तमान में शिशु अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है।

यह मामला साफ तौर पर दिखाता है कि अगर स्वास्थ्य विभाग की टीम जमीनी स्तर पर सक्रिय रहे और समन्वय के साथ काम करे,  तो गंभीर परिस्थितियों में भी जीवन बचाया जा सकता है।

  • maihar-teamwork-gives-new-life-to-new-born
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना