मैहर में युवा संवाद कार्यक्रम, युवक कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष यश घनघोरिया का भव्य स्वागत

मैहर: जिला मुख्यालय मैहर में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष यश घंघोरिया का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं का उत्साह देखने लायक रहा। प्रदेशाध्यक्ष के आगमन पर ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और पारंपरिक साफा पहनाकर उनका स्वागत किया गया।

युवा नेता समर्पण शुक्ला के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। स्वागत के दौरान कांग्रेस और युवक कांग्रेस के समर्थन में नारे लगाए गए तथा संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया गया। कार्यक्रम स्थल पर युवाओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी ने आयोजन को विशेष बना दिया।

युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष यश घनघोरिया ने युवाओं से सीधे संवाद किया और उन्हें सामाजिक, राजनीतिक तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश के विकास में युवाओं की महत्वपूर्ण भागीदारी है तथा युवक कांग्रेस युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने युवाओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़ने और जनसमस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने भी अपने विचार और सुझाव साझा किए, जिन पर संगठन स्तर पर कार्य करने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर युवक कांग्रेस के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय युवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को संगठन से जोड़ना, उनकी भागीदारी बढ़ाना और उनके विचारों को मंच प्रदान करना था।

युवा नेता समर्पण शुक्ला ने प्रदेशाध्यक्ष के मैहर आगमन पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवक कांग्रेस के नेतृत्व में युवाओं को नई दिशा और ऊर्जा मिल रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन के मार्गदर्शन में जिले में युवाओं की भागीदारी और अधिक मजबूत होगी तथा युवक कांग्रेस जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाती रहेगी।

ये भी पढ़े – जल गंगा संवर्धन अभियान में विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने किया श्रमदान, जल संरक्षण का दिया संदेश

 
 
  • maihar-yuva-samvad-karyakram-youth-congress-president-yash-ghanghoria-welcome
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना