
मैहर: मां शारदा की नगरी मैहर में विकास कार्यों के बीच गंभीर लापरवाही सामने आई है। घंटाघर से मां शारदा मंदिर तक चल रहे सड़क उन्नयन कार्य के दौरान कन्या पीएम श्री विद्यालय के मुख्य गेट के सामने लगभग 50 मीटर हिस्सा अधूरा छोड़ दिया गया, जिससे वहां गहरा गड्ढा बन गया है। स्थानीय लोग इसे “मौत का गड्ढा” कहकर पुकार रहे हैं।
इस गड्ढे के कारण रोजाना स्कूल आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार लोग फिसलकर घायल हो चुके हैं। हाल ही में निरीक्षण के दौरान मैहर कलेक्टर विदिशा मुखर्जी के सामने ही एक शिक्षक इस गड्ढे में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे उसका पैर फ्रैक्चर हो गया।
ये भी पढ़े – एक्शन मोड में मैहर कलेक्टर विदिशा मुखर्जी; जनसुनवाई में अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
इसके अलावा कई छात्र-छात्राएं भी अब तक इस स्थान पर गिरकर चोटिल हो चुके हैं, जिससे अभिभावकों में नाराजगी बढ़ गई है।सबसे चिंताजनक बात यह है कि यह रास्ता विद्यालय का मुख्य प्रवेश द्वार है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों बच्चे और शिक्षक आवाजाही करते हैं। इसके बावजूद संबंधित ठेकेदार और विभाग द्वारा अब तक कोई ठोस सुधार कार्य नहीं किया गया है।
स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने प्रशासन से मांग की है कि इस अधूरे निर्माण को तुरंत पूरा कर सुरक्षित मार्ग बनाया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सकें.
ये भी पढ़े – पवित्र शहरों में शराबबंदी का असर: मैहर ने बनाया रिकॉर्ड
- maihr-pm-shri-school-road-gap-dangerous-pit-near-ma-sharda-temple-road-work-negligence








