रायसेन में नलजल योजनाओं के संधारण को लेकर बैठक, कलेक्टर ने दिए जरूरी निर्देश

रायसेन। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्टर कार्यालय में नलकूप खनन और हैंडपंप स्थापना संबंधी बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित नलजल योजनाओं के संधारण कार्य, वित्तीय प्रबंधन और कार्य एजेंसियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यपालन यंत्री पीएचई ने बैठक में जानकारी दी कि शासन स्तर पर आरईएस विभाग के एसओआर में संशोधन किया गया है। इसके बाद अब पंचायत विभाग भी जनपद स्तर पर नलजल योजनाओं के संधारण से जुड़े कार्य कर सकेगा।

उन्होंने बताया कि मोटर पंप खराबी सुधार, पाइप लाइन लीकेज मरम्मत और अन्य संधारण कार्य पंचायत स्तर पर कराए जा सकेंगे। बैठक में योजनाओं के रखरखाव के लिए तैयार प्राकलन भी प्रस्तुत किए गए। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को निर्देश दिए कि प्रस्तुत प्राकलनों का सूक्ष्मता से परीक्षण किया जाए और वित्तीय प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, कार्यपालन यंत्री पीएचई, जनरल मैनेजर जल निगम तथा कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Meeting held in Raisen regarding maintenance of tap water schemes Collector gave necessary instructions
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना