रायसेन: कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने टीएल बैठक में दिए निर्देश, पंचायतें करें विश्राम घाटों का रखरखाव

रायसेन। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने सीएम हेल्पलाइन, विभागीय गतिविधियों और विभिन्न शासकीय योजनाओं की साप्ताहिक प्रगति की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने सभी पंचायतों को पांचवें वित्त आयोग की राशि से विश्राम घाटों के रखरखाव के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने विभागवार सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को संतुष्टिपूर्ण निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान की प्रगति की भी समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को पोर्टल पर नियमित जानकारी दर्ज करने को कहा। राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन जैसे लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकृत करने के निर्देश दिए। साथ ही तीन माह से अधिक पुराने मामलों को जल्द समाप्त करने पर जोर दिया।

बैठक में गेहूं उपार्जन, राजस्व वसूली, फार्मर रजिस्ट्री, भू-अभिलेख डिजिटलीकरण और लोक सेवा गारंटी से जुड़े मामलों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि लोक सेवा गारंटी के आवेदनों का समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने शिक्षा विभाग को नए शैक्षणिक सत्र से पहले सभी स्कूलों में शौचालय और पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही जर्जर स्कूल भवनों की मरम्मत और नए भवनों की प्रक्रिया शुरू करने को कहा।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ कमल सोलंकी, अपर कलेक्टर मनोज उपाध्याय, सहायक कलेक्टर अंकित जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। वहीं विकासखंड स्तर के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

ब्यूरो रिपोर्ट: दीपक श्रीवास्तव

यह भी पढ़े: रायसेन पॉलीटेक्निक कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 29 मई तक होंगे पंजीयन

  • Raisen Collector Arun Vishwakarma gave instructions in the TL meeting Panchayats should maintain the resting places
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भोपाल में वाटर बोट से निकलेगी तिरंगा यात्रा, तैयारियों का मंत्री ने लिया जायजा

भोपाल में वाटर बोट से निकलेगी तिरंगा यात्रा, तैयारियों का मंत्री ने लिया जायजा

MP के किसानों को खेती की जमीन अधिग्रहण पर मिलेगा 4 गुना मुआवजा

MP के किसानों को खेती की जमीन अधिग्रहण पर मिलेगा 4 गुना मुआवजा

15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप