यूपी और बिहार समेत 4 राज्यों में MLC चुनाव का ऐलान, 23 अक्टूबर को वोटिंग, 27 को आएगा रिजल्ट

चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र की विधान परिषद की 28 सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इन सीटों पर 23 अक्टूबर 2026 को मतदान होगा, जबकि 27 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी। चुनाव शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए होंगे। 

चार राज्यों की 28 MLC सीटों पर चुनाव

चुनाव आयोग ने मंगलवार को विधान परिषद की 28 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित किया। इनमें उत्तर प्रदेश की 11, बिहार की 8, महाराष्ट्र की 5 और कर्नाटक की 4 सीटें शामिल हैं। ये सभी सीटें स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की हैं। 

राज्यवार सीटों का विवरण इस तरह है:

  •  उत्तर प्रदेश: 11 सीटें- 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र
  •  बिहार: 8 सीटें- 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र
  •  महाराष्ट्र: 5 सीटें- 3 स्नातक और 2 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र
  •  कर्नाटक: 4 सीटें- 2 स्नातक और 2 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र। 

29 सितंबर को जारी होगा नोटिफिकेशन

चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक इन चुनावों की अधिसूचना 29 सितंबर को जारी होगी। उम्मीदवार 6 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 7 अक्टूबर को होगी, जबकि उम्मीदवार 9 अक्टूबर तक नाम वापस ले सकेंगे। 

इसके बाद 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा। वोटों की गिनती 27 अक्टूबर को होगी। 

किस राज्य में कितनी सीटें हो रहीं खाली?

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटें 16 नवंबर को रिक्त हो रही हैं। कर्नाटक की चार सीटें 11 नवंबर, जबकि महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की क्रमशः पांच और 11 सीटें 6 दिसंबर को रिक्त हो रही हैं। इन रिक्त होने वाली सीटों को भरने के लिए आयोग ने द्विवार्षिक चुनाव कार्यक्रम जारी किया है। 

चारों राज्यों में आचार संहिता लागू

चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। चुनाव आयोग के मुताबिक यह आचार संहिता चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक संबंधित क्षेत्रों में प्रभावी रहेगी।

  • mlc-election-2026-up-bihar-karnataka-maharashtra-voting-october-23-counting-october-27
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना