बुधनी के सांदीपनि विद्यालय में शिक्षक नंदन सिंह चौहान का भव्य सम्मान समारोह, भावभीनी विदाई

बुधनी: सांदीपनि विद्यालय बुधनी में शिक्षक नंदन सिंह चौहान के सेवानिवृत्ति अवसर पर हर्ष और भावुक माहौल में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन के साथ हुई, जिसके बाद विद्यालय परिवार एवं अतिथियों ने उनका सम्मान किया।

विद्यालय की प्राचार्या सुधा सालोमन, उपप्राचार्य सुरेंद्र सिंह जामलिया सहित अन्य शिक्षकों और अतिथियों ने चौहान के शिक्षा क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान और समर्पित सेवाकाल को याद किया। इस अवसर पर उन्हें शॉल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ, माल्यार्पण, तिलक और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। उनके परिवार का भी विशेष स्वागत किया गया।

विद्यालय परिवार ने शिक्षक नंदन सिंह चौहान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनका कार्यकाल सभी के लिए प्रेरणादायक रहेगा। अतिथि शिक्षकों द्वारा भी उनका सम्मान किया गया। विदाई के समय वातावरण भावुक हो गया। पटाखों और ढोल के साथ उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान नंदन सिंह चौहान ने भी भावुक वक्तव्य देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र सिंह जामलिया ने किया, जबकि आभार प्राचार्या सुधा सालोमन ने माना।

ये भी पढ़े – गुंजारी नर्मदा संगम घाट पर मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल का दौरा: जनसेवा और संवेदनशीलता का अद्वितीय उदाहरण

  • mp-budhni-sandipani-school-teacher-retirement-news
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना